{"_id":"6918c3d89bced1995e052b41","slug":"muzaffarnagar-defeated-kushinagar-in-the-kabaddi-competition-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-144441-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कबड्डी स्पर्धा में मुजफ्फरनगर ने कुशीनगर को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कबड्डी स्पर्धा में मुजफ्फरनगर ने कुशीनगर को हराया
Sat, 15 Nov 2025 11:48 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपिनशिप प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ी के साथ अतिथिगण।
जौनपुर। 49 वीं जूनियर बालक अंतर जोनल (सुपर लीग ) राज्यस्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन शनिवार को मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के मैदान पर किया गया। पहला मैच मुजफ्फरनगर और कुशीनगर के बीच खेला गया जिसमें मुजफ्फरनगर की टीम ने जीत दर्ज कराई।
प्रतियोगिता में प्रदेश की सुपर 16 टीमें भाग ले रही हैं। यह प्रतियोगिता 17 नवंबर तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश कबड्डी टीम का चयन होगा। चयनित टीम ऑल इंडिया स्तर पर प्रतिभाग करेगी। निर्णायक मंडल में जयशंकर पाण्डेय, अवनीश कुमार राय, मो. अकरम, रामपाल, नरेंद्र सिंह, संजीव सिंह, जयनारायण दुबे शामिल रहे। इसके पहले मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह और प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।
कहा कि खेल से खिलाड़ियों में अनुशासन के साथ साथ मानसिक और शारीरिक विकास होता है। इस तरह का आयोजन जनपद के लिए गौरव का विषय है। जिला कबड्डी एसोसिएशन को इस तरह के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी एशियाड गोल्ड मेडलिस्ट किरनपाल सिंह, नासिर खाना प्रधानाचार्य मो. हसन इंटर कालेज, जिला सचिव कबड्डी रवि चंद्र यादव, सुरेश सिंह टेक्निकल चेयरमैन उत्तर प्रदेश कबड्डी, राकेश कुमार यादव, लाल साहब यादव, राजेश सिंह मुन्ना, अतुल प्रकाश यादव, आनंद यादव, अखिलेश यादव, सर्वेश, अमित,मो किरमानी मौजूद रहे। संचालन डॉ. राजेश सिंह एवं मंगल यादव ने किया।