फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Murder of middle-aged beating in a minor dispute

मामूली विवाद मे पीट पीटकर अधेड़ की हत्या

Sun, 18 Aug 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Murder of middle-aged beating in a minor dispute
04- मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के फत्तूपुर गांव में मारपीट के बाद अधेड़ की मौत के बाद मौके पर जांच करन - फोटो : JAUNPUR
मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के फत्तूपुर कला गांव में मामूली विवाद में मनबढ़ों ने लाठी डंडे से पीट पीटकर अधेड़ की हत्या कर दी जबकि मारपीट में तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने छह के खिलाफ केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से गांव में तनाव की स्थिति है, जिसे देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

नागपंचमी के दिन फत्तूपुर कला गांव निवासी विजय प्रताप सिंह की गाय मिठाईलाल बिंद के खेत में चली गई थी। इसी बात पर दोनों पक्षों मे गालीगलौज हो गई थी। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे विजय प्रताप सिंह (55) गांव की एक चाय की दुकान पर बैठे थे। उसी समय लाठी-डंडे से लैस मनबढ़ों ने हमला बोल दिया। बचाव के लिए पहुंचे विजय प्रताप सिंह के भतीजे रूद्रप्रताप सिंह(28) और पुत्र चंदन सिंह (25) भी घायल हो गए। तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए तीनों को देर शाम करीब 9:30 बजे डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने विजय प्रताप सिंह को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस के भी हाथ पांव फूलने लगे। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, सीओ विजय सिंह, थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं। शनिवार को दोपहर एसपी विपिन कुमार मिश्र भी मौका मुआयना करने पहुंचे। एसपी ने बताया कि पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है। जिन चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है उसमें चंदन बिंद, मिठाई बिंद, राम प्रसाद बिंद, धर्मेंद्र बिंद शामिल हैं। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed