{"_id":"5ec416428ebc3e9030600bf9","slug":"murder-of-middle-aged-beaten-with-sticks-in-land-dispute-case-filed-against-five-jaunpur-news-vns525741681","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में लाठी से पीटकर अधेड़ की हत्या, पांच के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में लाठी से पीटकर अधेड़ की हत्या, पांच के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
मारपीट में मृत मजीद उर्फ कल्लू की फ़ाइल फोटो।
- फोटो : JAUNPUR
नेवढ़ियां। क्षेत्र के गोंता गांव में भूमि विवाद में लाठी डंडे से पीटकर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर पांच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। हत्यारोपी घर से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
सोमवार की देर शाम को विवादित जमीन पर टिन शेड रखने के दौरान हुई मारपीट के दौरान सिर में गंभीर चोट आने से मजीद उर्फ कल्लू (55) की मौत हो गई। गांव में पुश्तैनी जमीन पर टिनशेड रखने को लेकर बीते रविवार की रात में भी मजीद उर्फ कल्लू और उनके भतीजे सोनू के बीच कहासुनी के दौरान मारपीट हुई थी। सोमवार को मजीद की तहरीर के आधार पर नेवढ़िया पुलिस ने उनके भतीजे सोनू के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर शांति भंग में चालान कर दिया था। जमानत कराकर घर लौटने के बाद देरशाम को टिनशेड रखने के मुद्दे पर ही दोनों पक्षों में दोबारा मारपीट शुरू हो गई । इसमें मजीद के सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा । हमलावर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। जहां डाक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर मजीद उर्फ कल्लू (550 को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे मेराज की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आलम खां, हतीब, सोनू,सलमान,नूरजहाँ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
भूमि विवाद को लेकर मारपीट की अलग अलग घटना में 33 घायल
जौनपुर। अलग-अलग क्षेत्रों में भूमि विवाद और आशनाई के चक्कर में हुई मारपीट में 33 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सतहरिया क्षेत्र के बेरमाव गांव में सोमवार की देर शाम हुई मारपीट में 12 लोग घायल हो गए। घायल अन्नू तिवारी 15, सुषमा तिवारी 36, पदमकर तिवारी 58, खुशबू तिवारी 25, कृष्ण चन्द्र तिवारी 51, शिवाकान्ती 68, सावित्री 55, अंकुश तिवारी 16, शशिकान्त तिवारी 23, राकेश तिवारी 42, मन्जू तिवारी 45, रीता 25 को पीएचसी लाया गया। जहां से आठ लोगों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
बरईपार क्षेत्र के सहिजदपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने लाठी डंडा, ईंट पत्थर, गड़ासी और कुल्हाड़ी से हमला कर एक पक्ष के 13 लोगों को घायल कर दिया। घायलों में महावीर, रोहित, विकास, अंकित, रिंकू, जयश्री, मनोज कुमार, लालमन, विमला, दिवांश, सुरपत्ती, रंजीत व विवेक घायल हो गए। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि महावीर की तहरीर पर 11 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरौनी पश्चिम पट्टी में मंगलवार को आशनाई के चक्कर में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से विनोद कुमार व प्रमोद कुमार तथा दूसरे पक्ष से अच्छेलाल व अविनाश कुमार घायल हो गए । दोनों तरफ से केस दर्ज किया गया है। नरहन गांव में भूमि विवाद में मनबढ़ों ने रमई राम मौर्य, राहुल मौर्य व मोहन मौर्य को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया । धर्मापुर क्षेत्र के नयनसंड गांव के सुरेंद्र राय (50) की बकरी पड़ोसी लालजी राय के सब्जी के खेत में चली गई। इसी बात पर मनबढ़ों नेे सुरेंद्र राय की पिटाई कर दी।
क्वारंटीन हुए युवक को बाहर घूमने पर मारपीट, आठ घायल
जफराबाद। बशीरपुर गांव में मुंबई से आकर गांव के स्कूल में क्वारंटीन युवक के गांव में घूमने को लेकर सोमवार की देर शाम दो पक्षों में मारपीट हो गयी। क्वारंटीन युवक समेत दोनों तरफ से आठ लोग घायल हो गए।
बशीरपुर गांव निवासी मटरू पुत्र बरकत चार दिन पहले मुंबई से गांव आया है। उसे गांव के स्कूल में क्वारंटीन किया गया है। आरोप है कि अक्सर वह स्कूल से निकलकर गांव में घूम रहा था। उसे गांव के लोगों ने कई बार मना भी किया लेकिन फिर भी उसपर कोई असर नहीं पड़ा। सोमवार को गांव के कुछ लोग स्कूल पहुंचकर उससे पूछताछ करने लगे जिसे लेकर विवाद बढ़ गया। जानकारी होने पर क्वारंटीन युवक के घर से भी लोग पहुंच गए। कहासुनी की दौरान मारपीट हो गई। जिसमें एक तरफ से मटरू , हसरत अली, अरसद अली, शराफत अली और सैजाद, डब्लू, छोटू और छब्बू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष जफराबाद मदनलाल ने बताया की एक दूसरे की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।