फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   murder in jaunpur Husband killed wife with attack of knife after protested for drinking wine parents do not want any action

जौनपुर: पत्नी ने शराब पीने का किया विरोध तो पति ने चाकू से वार कर ले ली जान, मायके वाले नहीं चाहते कोई कार्रवाई

Sun, 20 Mar 2022 01:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Mar 2022 01:37 PM IST
सार

जौनपुर के मड़ियाहूं नगर में एक पति को पत्नी का शराब पीने का विरोध करना इतना नागवार गुजरा कि उसने पत्नी की हत्या कर दी। घटना शनिवार देर रात की है। 

विज्ञापन
murder in jaunpur Husband killed wife with attack of knife after protested for drinking wine parents do not want any action
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति-पत्नी में कहासुनी होनी तो आम बात है, मगर कोई विवाद हत्या तक पहुंच जाए तो क्या हो। मगर इस तरह के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ताजा मामला जौनपुर के मड़ियाहूं नगर के मोहल्ला भंडरिया का है। जहां शराब को लेकर पति-पत्नी के बीच ऐसी तकरार हुई कि पत्नी की जान ही चली गई। उसके पति ने ही चाकू से वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शनिवार देर रात की है जिसकी जानकारी लोगों को रविवार सुबह हुई। मोहल्ला भंडरिया निवासी इस्लाम पुत्र समीउल्लाह नगर पंचायत में प्राइवेट सफाईकर्मी है। बताया जाता है कि  बीती रात लगभग 12 बजे इस्लाम शराब के नशे में धुत होकर घर आया।
विज्ञापन


पहले जमकर पीटा, फिर चाकू से किया वार
पत्नी रुखसार  ने शराब पीने का विरोध किया और कई बातें कहीं। पति को पत्नी की बात नागवार लगी और अपना आपा खो बैठा। इस्लाम ने पहले रुखसार को जमकर पीटा। फिर रसोई में रखे चाकू से उसके गले पर वार कर दिया। हमले में रुखसार लहूलुहान होकर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर सन्न रह गए। रात में मोहल्ले वालों मृतका के मायके वालों को घटना की जानकारी दी। रविवार दोपहर रुखसार के बड़े पिता  मोढ़ बढ़दहवा जिला भदोही निवासी अमीन मौके पर पहुंचे। शव को देख कर कहा कि गले में चाकू मारी गई है। जिससे रुखसार की मौत हुई है।

मृतका के परिजनों ने कहा- नहीं चाहते कोई कार्रवाई
सूचना पर मड़ियाहू कोतवाली के एएसआई घनश्याम शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्रिस्तान ले जाने की तैयारी कर रहे परिजनों को रोका। पुलिस ने मृतक के परिजनों एवं मायके से पहुंचे बड़े पिता और पति को साथ थाने ले आए।

murder in jaunpur Husband killed wife with attack of knife after protested for drinking wine parents do not want any action
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

थाने में मृतका के पिता मोहम्मद हनीफ ने कहा कि मेरी बेटी को उसके ही पति ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया है। लेकिन उसके  परिवार में कोई देखरेख करने वाला जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है। जिसके कारण हम लोग कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
 एएसआई घनश्याम शुक्ला ने बताया कि अभी सुलह समझौता की बात दोनों पक्षों में चल रही है। शव को घर पर ही रखवाया गया है। जैसा उच्चाधिकारियों का आदेश होगा वैसा ही किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed