फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   murder in jaunpur dead body was thrown on roadside after killing youth villagers protest on road

जौनपुर: युवक की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Mon, 09 May 2022 09:57 AM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 May 2022 09:57 AM IST
सार

जौनपुर के रामपुर खुर्द गांव निवासी जीतलाल गौतम (24) बीती रात घर से बाहर निकला था। सुबह उसका शव घर से दो सौ मीटर दूर मुबारकपुर बाजार में एक दुकान के पास मिला।

विज्ञापन
murder in jaunpur dead body was thrown on  roadside after killing youth villagers protest on road
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के मुबारकपुर बाजार में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिला। युवक रात से ही गायब था। मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मीरगंज थाना के रामपुर खुर्द गांव निवासी जीतलाल गौतम (24) वर्ष पुत्र लालजी बीती रात घर से गायब था।

विज्ञापन


सुबह उसका शव घर से दो सौ मीटर दूर मुबारकपुर बाजार में एक दुकान के पास मिला। जीतलाल की भांजी गुंजा ने बताया कि रात नौ बजे बाइक से घर आए थे और उसे साथ ले गए।  घर से जाने के बाद से उसका  मोबाइल बंद आ रहा था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


सोमवार सुबह युवक की हत्या कर फेंका शव मिला। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। जीतलाल मजदूरी करके जीविका चलाता था। उसका एक वर्ष का बेटा है। पत्नी मायके में थी। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंची। पति का शव देखकर बेसुध हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मीरगंज थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह और सीओ अतर सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया। मगर परिजन और  ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। खबर लिखे जाने तक बंधवा-भटहर मार्ग जाम रहा। मौके पर पुलिस बल तैनात है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed