{"_id":"67a8fc42b1d9ce5bfe088146","slug":"municipality-odf-plus-plus-still-people-are-seen-carrying-lota-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-129474-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नगर पालिका ओडीएफ प्लस प्लस, फिर भी लोटा लेकर जाते दिख रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नगर पालिका ओडीएफ प्लस प्लस, फिर भी लोटा लेकर जाते दिख रहे लोग
विज्ञापन
जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर को ओडीएफ प्लस प्लस घोषित किया जा चुका है। इसमें अक्तूबर में विज्ञापन निकालकर शहर के नागरिकों से 15 दिनों में आपत्ति मांगी गई, इस दौरान कोई भी आपत्ति नहीं प्राप्त हुई। इसके बाद यह समझा गया कि पालिका खुले में शौचमुक्त हो गई, फिर भी यहां के नागरिक नगर के सद्भावना पुल के किनारे में खुले में शौच को जाते हैं। इससे इस रैंकिंग पर सवाल उठ रहे हैं।
नगर पालिका परिषद जौनपुर की आबादी तीन लाख के ऊपर है। स्वच्छ सर्वेक्षण की तरफ से एक साल पहले ही नगर के 39 वार्डों को खुले में शौचमुक्त किया जा चुका है। नगर पालिका की तरफ से भी नागरिकों, सभासदों, स्वयंसेवी संगठनों व अन्य संस्थाओं की मदद से ओडीएफ प्लस प्लस के मानक को पूर्ण करके स्वयं को इस श्रेणी के लिए घोषित किया है। इसके तहत नगर पालिका का दावा है उन्होंने शहर क्षेत्र में 22 सार्वजनिक शौचालय बनाए हैं, जो नागरिकों को सुविधाएं प्रदान कर रहा है। वहीं शहर में 4200 लोगों को व्यक्तिगत शौचालय दिया गया। जिसका लोग घरेलू उपयोग कर रहे हैं। फिर भी अनुसूचित बस्तियों के नागरिक खुले में शौच करने जाते हैं, जो यह दर्शाता है कि नगर पालिका के दावे पूरी तरह से खोखले हैं।
पड़ताल में कई सार्वजनिक शौचालय मिले बंद :-
नगर पालिका की तरफ से भले ही 22 सार्वजनिक शौचालय बनाने का दावा किया जाता हो लेकिन हकीकत में इनमें से कई बंद मिले। टीबी हास्पिटल मार्ग पर स्थित नगर पालिका का शौचालय में ताला लगा था। पेशाब करने के लिए बना भाग भी गंदा था। इसी तरह कचहरी से लाइन बाजार थाना मार्ग का शौचालय भी बंद पड़ा मिला। वहीं लाइन बाजार थाना के समीप मास्टर प्लान कार्यालय के बाहर सार्वजनिक शौचालय पिछले कई सालों से बंद पड़ा है। इसी तरह से अन्य सार्वजनिक शौचालय भी बंद मिले। इसके बावजूद स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने कैसे ओडीएफ प्लस प्लस घोषित कर दिया, इस पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद जौनपुर को एक साल पहले ही स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम ने ओडीएफ प्लस प्लस घोषित किया है। इसमें किसी ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है। जो सामुदायिक शौचालय नहीं चल रहे हैं उनको जल्द चालू करा दिया जाएगा।- पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद जौनपुर।