फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Municipal employee returning home after duty attacked, injured

Jaunpur News: ड्यूटी कर घर लौट रहे नगर पालिका कर्मचारी पर हमला, घायल

Fri, 07 Nov 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal employee returning home after duty attacked, injured
धर्मापुर। जौनपुर-आरा मार्ग पर सलोनी महिमापुर गांव के पास नगर पालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारी पर मनबढ़ों ने रास्ते में रोककर हमला कर दिया। आरोप है कि लाठी-डंडे और धारदार हथियार से किए गए हलमें कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के समोधीपुर गांव निवासी अरुण चौहान नगर पालिका जौनपुर में आउटसोर्सिंग कर्मचारी हैं। बुधवार की शाम 5:30 बजे अरुण चौहान ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। रास्ते में सलोनी महिमापुर गांव के पास पहले से मौजूद चार लोगों ने उन्हें रोक लिया। अरुण का आरोप है कि उन लोगों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रवीण यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल अरुण चौहान को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed