फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mumbai Police arrested the accused of rape

मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपियों को किया गिरफ्तार

Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Police arrested the accused of rape
मछलीशहर। कोतवाली पुलिस के सहयोग से मुंबई से आई पुलिस की टीम ने दुष्कर्म के आरोपियों को मुजार और सरावां गांव से गिरफ्तार कर अपने साथ मुंबई ले गई। रविवार आधी रात हुई पुलिस कार्रवाई चर्चा में है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मुजार गांव निवासी इरफान पुत्र मोहसिन पर मुंबई के ठाणे पुलिस स्टेशन में एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद वह अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर मुंबई से फरार हो गया था। इसी तरह, सरावां गांव निवासी नीलेश पुत्र विद्याशंकर मिश्र के खिलाफ एक महिला से विवाह का झांसा देकर एक साल तक दुष्कर्म करने का मुकदमा उक्त थाने में दर्ज करवाया हैं। नीलेश भी वहां से फरार होकर अपने गांव चला आया। कोर्ट से नोटिस के बाद भी उक्त न्यायालय में हाजिर नहीं हुए। रविवार रात पहुंची मुंबई पुलिस की टीम व कोतवाली पुलिस ने मिलकर कार्यवाही करते हुए दोनों को घर से गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आ गई। प्रभारी निरीक्षक अवनीश रॉय ने बताया कि उक्त दोनों वहां से फरार होकर गांव चले आए थे। दोनों को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। न्यायालय में कार्यवाही पूर्ण कर दोनों को मुंबई पुलिस की टीम अपने साथ लेकर वापस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed