फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MRF center to be built at a cost of Rs 30 lakh

30 लाख रुपये की लागत से बनेगा एमआरएफ सेंटर

Fri, 15 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
MRF center to be built at a cost of Rs 30 lakh
मडि़याहूं। क्षेत्र में ड्रीम प्रोजेक्ट एमआरएफ सेंटर का निर्माण जल्द ही जमलिया गांव में शुरू हो जाएगा। पानी की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष रुखसाना कमाल एवं अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने भूमि पूजन किया। एमआरएफ सेंटर 30 लाख रुपये की लागत से बनेगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष रुकसाना कमाल ने कहा कि नगरवासियों का अंतिम सपना भी पूरा हुआ। एमआरएफ सेंटर लग जाने के बाद बेरोजगार को रोजगार मिलने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। यह सेंटर 30 लाख रुपये की लागत से बनकर तैयार होगा। इसमें नगर के कूड़ा कचरा एवं प्लास्टिक को मॉडिफाई कर जैविक खाद बनाया जाएगा। इससे नगर पंचायत की आय भी बढ़ेगी और नगर के विकास में यह सेंटर गोल्डेन भूमिका निभाएगा। इस सेंटर से निर्मित जैविक खाद नगर एवं आसपास के किसानों के लिए वरदान साबित होगी। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि एमआरएफ सेंटर के लिए काफी दिनों से धन अवमुक्त कर नगर पंचायत के खाते में पड़ा हुआ था। जमलिया गांव में पांच बीघा बेशकीमती जमीन पर यह सेंटर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed