फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MPs were angry at the absence of DM

डीएम की गैरहाजिरी पर नाराज हुए सांसद

Fri, 22 May 2015 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Fri, 22 May 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
MPs were angry at the absence of DM
डिस्ट्रिक्ट इलेक्ट्रिसिटी कमेटी की गुरुवार को हुई बैठक में डीएम के गैरहाजिर होने पर सांसद केपी सिंह ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


सांसद ने आरोप लगाया कि डीएम के बुलावे पर हम बैठक में आए और यहां वह खुद मौजूद नहीं रहे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं सभी जनप्रतिनिधियों की तौहीन है। इस मामले को वह संसद में उठाएंगे।

सांसद केपी सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में आईपीडीएस के तहत जौनपुर के सभी आठ टाउन एरिया में विद्युतीकरण के लिए 32.70 करोड़ की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता विद्युत आरएन सिंह ने नगरपालिका जौनपुर के लिए 681.29 लाख रुपये, केराकत टाउन के लिए 593.88 लाख, जफराबाद के लिए 450.77 लाख, मडियाहू के लिए 222.13 लाख, खेतासराय के लिए 520.87 लाख,
विज्ञापन
विज्ञापन


 मछलीशहर के लिए 229.13 लाख, शाहगंज टाउन एरिया के लिए 354.58 लाख रुपये और मुगराबादशाहपुर के लिए 218.08 लाख रुपये का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। जिसे सर्व सम्मति से पास कर दिया गया। यह प्रस्ताव भारत सरकार को


 भेजा जाएगा। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि मछलीशहर विजय चन्द्र पटेल, नगर विधायक प्रतिनिधि खुर्शिद अनवर, उद्यान मंत्री के प्रतिनिधि श्याम अवध पाल ने बिना विद्युत कनेक्शन के ही बिल के आने का मुद्दा उठाया। एक्सईएन ने ऐसी शिकायतों का निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed