{"_id":"5d8914228ebc3e93b532c07a","slug":"movement-for-quota-allocation-jaunpur-news-vns4854864107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा आवंटन के लिए आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा आवंटन के लिए आंदोलन
विज्ञापन
38- मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के रामनगर गांव में कोटेदार का चयन न होने से क्षुब्ध होकर ब्लाक मुख्या?
- फोटो : JAUNPUR
कोटेदार का चयन नहीं होने पर प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
मुंगराबादशाहपुर। कोटेदार का चयन नहीं होने से नाराज रामनगर गांव ग्रामीणों ने सोमवार को मुगराबादशाहपुर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान शीघ्र कोटेदार का चयन करने की मांग की।
रामनगर गांव में कोटेदार की मृत्यु फरवरी माह में हो गई थी। तब से उक्त गांव में कोटेदार पद रिक्त चल रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटेदार के चयन के लिए दो बार खुली बैठक आयोजित करने हेतु मुनादी कराई गई। लेकिन निर्धारित तारीख पर खुली बैठक निरस्त कर दी गई। शनिवार को गांव में मुनादी कराई गई थी कि सोमवार को पंचायत भवन पर कोटेदार के चयन हेतु खुली बैठक की जाएगी।दस बजे से दो बजे के बीच बैठक किया जाना तय था।निर्धारित समय पर ग्रामीण पहुंच गए व अधिकारियों का इंतजार करने लगे।लेकिन कोई भी अधिकारी वकर्मचारी नहीं पहुंचे। जिय पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसके बाद ब्लॉक मुख्यालय पहुंच धरना प्रदर्शन करने लगे। वहीं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अनुचित लाभ पहुंचाने की नियत से बार-बार बैठक टाली जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी तरह अगस्त माह में खुली बैठक होनी थी । ग्रामीण जुट गए लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।बैठक निरस्त कर दी गई।ग्रामीणों की मांग है कि खुली बैठक करके अविलंब कोटेदार का चयन किया जाए।प्रदर्शन करने वालों में सुजीत शुक्ला,तौकीर अहमद,मसूर अहमद,शेर बहादुर,राम मूरत,रमजान अली धीरेन्द्र सिंह,सालिकराम,संदीप पाल,शोभनाथ यादव, आशीष सिंह, रामप्रसाद,राजकुमार आदि ग्रामीण शामिल रहे।