{"_id":"57a244bb4f1c1bda762bb335","slug":"mounted-a-curb-incidents-of-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की घटनाओं पर लगे अंकुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की घटनाओं पर लगे अंकुश
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Thu, 04 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता।
बुलंद शहर में हुई घटना के विरोध में आम आदमी पार्टी ने बुधवार को पार्टी के जिला संयोजक डा. अनुराग मिश्र के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए राज्यपाल को संबोधित पत्रक सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
सभा को संबोधित करते हुए डा. अनुराग मिश्र ने कहा कि आए दिन प्रदेश में ऐसी घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ऐसा लगता है जैसे प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। मीडिया प्रभारी सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि प्रदेश में तीन मुख्यमंत्री काम कर रहे है।
इसके बाद भी कानून व्यवस्था बदतर हो गई है। सोमवर्मा, श्रवण वेनवंशी, राजेंद्र सिंह, सर्वेश, अमर नाथ, राकेश, भइयालाल, मो. हैदर खान ने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
जिसके कारण आए दिन गैंग रेप की घटनाएं हो रही हैं। सरकार की नाकामी के कारण ही प्रदेश की जनता अपने को असुरक्षित महसूस कर रही है। पूर्वांचल का कोई ऐसा जिला नहीं बचा है जहां इस तरह की घटना न हुई हो। आम आदमी पार्टी इसे लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन खड़ा करेगी।