फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Motorcyclist uncle dies after being hit by a four-wheeler; nephew critically injured.

Jaunpur News: चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार चाचा की मौत, भतीजा गंभीर

Mon, 06 Jul 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist uncle dies after being hit by a four-wheeler; nephew critically injured.
मड़ियाहूं, सड़क​ दुर्घटना में मृतक महताब अंसारी की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
चंदवक। थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव के समीप आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकिया गांव निवासी जिला सोनकर (48) अपने भतीजे नरेश सोनकर (29) के साथ बाइक से चंदवक होते हुए वाराणसी जिले के मुनारी बाजार स्थित एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। शाम करीब सात बजे रामगढ़ गांव के सैयद बाबा मजार के पास सामने से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला सोनकर की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, नरेश सोनकर का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सोनकर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने पीछे पत्नी प्रमिला देवी, दो बेटे और चार बेटियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। चौकिया धाम में फल एवं सब्जी का ठेला लगाकर वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दुर्घटनाग्रस्त चारपहिया वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है तथा फरार चालक की तलाश की जा रही है।


स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत-मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास तिराहे पर रविवार को स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि बरसठी थाना क्षेत्र के सराय विक्रम गांव निवासी महताब अंसारी (26) मड़ियाहूं के भंडरिया टोला स्थित अपने ननिहाल आए थे। रविवार को वह बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शिवपुर बाईपास तिराहे पर पहुंचे, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महताब गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

मड़ियाहूं, सड़क दुर्घटना में मृतक महताब अंसारी की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

मड़ियाहूं, सड़क दुर्घटना में मृतक महताब अंसारी की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed