Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Motivated women for self employment

Jaunpur News: महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया

Sun, 12 Mar 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Motivated women for self employment
सिकरारा। क्षेत्र के पकड़ी स्थित ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को बीडीओ शरद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सद्भावना एकता मंच व एक्शन एड लखनऊ द्वारा संचालित सरकारी अधिकारियों के साथ इंटरफेस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। इसमें दो दर्जन गांवों के 130 महिला पुरुषों ने सहभाग किया। समुदाय के लोगों ने कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखी।
विज्ञापन

जिसमें महिलाओं को मनरेगा में काम न मिलना, मनरेगा में काम के दिनों की संख्या और मजदूरी न बढाना, किए गए कार्यों की मजदूरी समय से भुगतान न होना प्रमुख रही। इसके अलावा पेंशन पात्रों को पेंशन न मिलना तथा महंगाइ को देखते हुए पेंशन की धनराशि में बढ़ोत्तरी की मांग करते हुए लोगों ने आवास शौचालय से वंचित होने की शिकायत की। एक्शन एंड फेलो बीनू सिंह ने आचार, पापड़, जैम,जैली , मुरब्बा, मोती माला, अगरबत्ती, मोमबत्ती बनाने तथा पशुपालन, मशरूम उत्पादन आदि जानकरी दी। कार्यक्रम में एडीओ आइएसबी अमलेश चौबे, ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप शंकर श्रीवास्तव, बृजेश यादव, स्कंद सिंह, मनोज कुमार यादव , अमलेश चौबे ने नियोजन का प्लान तैयार किया। इस मौके पर राजकुमारी ,शीला ,चांदनी, दिव्या, नीतू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed