{"_id":"5f5d18a98ebc3e1c1c172af0","slug":"mother-was-sleeping-with-two-innocent-children-all-three-burnt-alive-due-to-fire-jaunpur-news-vns546929850","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूम बच्चों के साथ सो रही थी मां, आग लगने से तीनों जिंदा जले....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूम बच्चों के साथ सो रही थी मां, आग लगने से तीनों जिंदा जले....
ड़ियाहूं नगर के सोईथा दलित बस्ती में दोपहर में शार्ट सर्किट से लगी आग में दो बच्चों व मां की मौत के
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के सोईथा गांव में शनिवार की दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग में मां और दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए। घटना के वक्त दोनों बच्चे मां के साथ कमरे में सो रहे थे। तेज धुंआ उठने पर लोगों को आग लगने की जानकारी हुई। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। हृदयविदारक घटना से गांव में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
सोईथा गांव निवासी मनोज कुमार गांव के कोटेदार हैं। दोपहर का खाना खाने के बाद पत्नी सविता देवी (30) दो बेटों दिव्यांश (3) और दिग्विजय (9 माह) के साथ कमरे में सोने चली गई। मनोज गांव के पोखरे पर चले गए, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी अपने कामों में लग गए थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अचानक कमरे से तेज धुआं निकलने पर परिवार के लोगों की नजर पड़ी तो वह दरवाजा पीटकर अंदर सो रही सविता व बच्चों को जगाने लगे। काफी कोशिशों के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो कुंडी तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। वहां भीषण आग लगी हुई थी। बिजली के उपकरण व तार जल रहे थे। लकड़ी का बेड, गद्दा, फर्नीचर सहित सब आग में जल गए थे। सविता और दिव्यांश की मौत हो चुकी थी। दिग्विजय की सांस चल रही थी। आनन-फानन में उसे मड़ियाहूं सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर पाकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मौके पर छानबीन की। आग लगने का कारण शार्ट-सर्किट को ही माना जा रहा है। कोतवाल पवन उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
मड़ियाहूं नगर के सोईथा दलित बस्ती में दोपहर में शार्ट सर्किट से लगी आग जलकर राख हुआ घर।- फोटो : JAUNPUR
मड़ियाहूं नगर के सोईथा दलित बस्ती में दोपहर में शार्ट सर्किट से लगी आग में दो बच्चों व मां की मौत क- फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।