फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother injured by son's knife dies on return from hospital

बेटे के चाकू से घायल मां की अस्पताल से लौटने पर मौत

Fri, 05 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Mother injured by son's knife dies on return from hospital
सिकरारा। क्षेत्र के रीठी गांव निवासी बुजुर्ग महिला की शुक्रवार को उसके पैतृक घर पर मौत हो गई। उसके सगे बेटे ने पिछले महीने चाकू से घायल करने के बाद लाठी डंडे से बुरी तरह पिटाई की थी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी हंसराज गुप्ता गत माह किसी बात पर नाराज होकर रात में अपनी माता सोना देवी (65) पर चाकू से वारकर घायल कर दिया था। दूसरे दिन सुबह सोना की बेटी सुनैना ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही मां को सदर अस्पताल ले गई। जहां हालत गंभीर होने पर ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया गया। सुनैना की तहरीर पर हंसराज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ट्रामा सेंटर में माह भर चले इलाज के बाद उसे गुरुवार को छोड़ दिया गया। शुक्रवार को सबेरे उसकी तबियत अचानक बिगड़ी। जब तक परिजन इलाज की व्यवस्था करते, उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष विवेक तिवारी महिला पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त पहले से ही जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed