{"_id":"6339d5e78440e022186e5067","slug":"mother-dakshin-kali-became-grand-adornment-jaunpur-news-vns6773021190","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दक्षिण काली का हुआ भव्य शृंगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दक्षिण काली का हुआ भव्य शृंगार
विज्ञापन
सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के निकट स्थापित मां दक्षिण काली की रविवार को सुबह भव्य शृंगार किया गया। पूजन व आरती के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। भक्तों में प्रसाद भी वितरित किया गया।
मां काली के दर्शन-पूजन के लिए सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। नवरात्र की सप्तमी के दिन मां दक्षिणा काली के दर्शन-पूजन के लिए दूरदराज से काफी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सुबह मां दक्षिणा काली का भव्य शृंगार किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पटल खोल दिया गया। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी व अड़हुल की माला अर्पित कर मत्था टेका। इस बीच मां के जयकारे मंदिर परिसर गुंजायमान रहा।
प्रधान पुजारी भगवती सिंह ‘वागीश’ ने बताया कि इस मंदिर की स्थापना सन 1984 में हुई थी। यह सिद्ध पीठ हैं। मां काली कलियुग की एकमात्र महा अधिष्ठात्री देवी हैं। इस अवसर पर दलसिंगार विश्वकर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, एसपी सिंह, वेद प्रकाश सिंह, पप्पू सिंह, अमित निगम, दीपक श्रीवास्तव, संतोष चतुर्वेदी, मनीष सोनकर, सर्वेश सिंह, विपिन सिंह, वंदेश सिंह आदि मौजूद रहे।