फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother and daughter beat up by Manbads over land dispute

भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ों ने मां और बेटी को पीटा

Wed, 09 Mar 2022 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Mother and daughter beat up by Manbads over land dispute
मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के किसुनपुर मेंजा गांव में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार की सुबह पट्टीदारों ने मां-बेटी की लाठी डंडा से पिटाई कर घायल कर दिया। घायल मां बेटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत किया है।
विज्ञापन

किशुनपुर मेंजा गांव में राम सागर पटेल एवं सभा पटेल के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। बड़े भाई राम सागर के बीमार रहने के कारण छोटे भाई सभा की नियत खराब हो गई और उनकी जमीन को हड़पने की नियत से राम सागर पटेल के परिजनों को परेशान करने लग। मंगलवार दोपहर रामसागर की पत्नी द्रौपदी और उनकी बेटी शशिकला मवेशियों के लिए चारा काट कर अपनी भूमि में रख रही थी। देवर सभा पटेल ने इसका विरोध किया। जिसके बाद देवर और भाभी में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि देवर सभा पटेल ने अपने पुत्र आनंद पटेल और पत्नी आशा देवी को मारने के लिए ललकारा। जिसके बाद सभा का पुत्र आनंद पटेल लाठी लेकर उसकी व बेटी शशिकला की पिटाई कर दी।कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर मेडिकल मुआयना कराने के लिए सीएचसी मडि़याहूं भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अशेष नाथ सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल करा कर हल्का पुलिस द्वारा मामले की जांच करवाने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed