फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mother and child died during delivery, relatives created ruckus

Jaunpur News: प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 27 Jun 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mother and child died during delivery, relatives created ruckus
खुटहन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन में सोमवार की सुबह प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद एसएचओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। परिजनों ने डॉक्टरों पर प्रसव के दौरान लापरवाही करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के पुराअंधरी गांव निवासी गीता (27) पत्नी विनोद को प्रसव पीड़ा होने पर सोमवार की सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसे भर्ती कर उपचार शुरू हुआ। परिजनों के अनुसार, करीब दो घंटे बाद प्रसव के दौरान ही प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई। मृतका का मायका अस्पताल के समीप ही कैराडीह गांव में है। घटना की जानकारी होते ही मायके व ससुराल पक्ष के कई लोग अस्पताल पहुंच गए और उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए होहल्ला मचाना शुरू कर दिए। दो घंटे से अधिक समय तक अस्पताल गेट के भीतर ही शव रखा रहा। काफी देर के बाद प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने जब इस मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर मामला शांत हुआ। एसएचओ ने कहा कि मृतका के भाई शिवपूजन यादव की तरफ से तहरीर दी गई है। मामले में उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीएचसी अधीक्षक रोहित लाल ने कहा कि प्रसव के दौरान नवजात का सिर ही बाहर आ पाया था कि प्रसूता को हार्ट अटैक आ गया। जिसके कारण जच्चा-बच्चा दोनों को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed