फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Most of the girl players will participate in the regional karate kata and kumite competition

Jaunpur News: प्रादेशिक कराटे की काता और कुमिते स्पर्धा में खेलेंगी बालिका वर्ग की सर्वाधिक खिलाड़ी

Thu, 16 Apr 2026 02:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Most of the girl players will participate in the regional karate kata and kumite competition
जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय चैंपियनशिप बुधवार दोपहर गौरा कला स्थित सेंट केसी स्कूल में खेली गई। इसमें जिले के 23 क्लबों और स्कूलों के 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें से 87 खिलाड़ियों का चयन प्रादेशिक कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें 45 बालिका और 42 बालक खिलाड़ी काता और कुमिते की स्पर्धा में खेलेंगे।
विज्ञापन

जिला कराटे संघ के सचिव दिलीप सैनी ने बताया कि यह प्रादेशिक कराटे प्रतियोगिता 25 से 27 अप्रैल तक लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में खेली जाएगी। इस मौके पर गत वर्ष की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इसमें जूनियर वर्ग की खुशी यादव को साइकिल और सब जूनियर वर्ग की खुशी प्रजापति को साइकिल, अवंतिका सिंह को खेल किट दिया गया। इसके अलावा अनंत गुप्ता, लक्ष्य भारद्वाज, अलख यादव आदि को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि समाजसेवी सौरव पाठक ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल शुरू कराया। इस मौके पर डॉ. प्रमोद यादव, आशुतोष सिन्हा, डॉ. शम्स तबरेज शंपू, रविनंदन तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन और धन्यवाद ज्ञापन वाराणसी जिला कराटे एसोसिएशन के महासचिव दिलीप कुमार सैनी ने किया।
विज्ञापन

इन्होंने जीता स्वर्ण पदक
बालिका वर्ग में ईशानवी सिंह, सुहानी यादव, ट्विंकल केसरी, शरन्या श्रीवास्तव, अद्विका पांडेय, निधि यादव, प्रियल मौर्य, काव्या पाठक, श्रीधा शुक्ला, वैनी, अंकिता मौर्य, गृह राज सिंह, अवंतिका सिंह, आद्री सिंह, ब्राह्मी, नैंसी कुमारी, लावण्या द्विवेदी, आध्या सिंह, आद्या त्रिपाठी, आराध्या ठाकुर, शिवांगी मिश्रा, प्रणवी श्रीवास्तव, श्रुति सोनकर, आराध्या त्रिपाठी, अंशिका मिश्रा, ख्याति गिरी, श्रेया यादव, श्रेयशी सिंह, स्निग्धा सिंह, रति पटेल, आर्या मौर्य, आरोही उपाध्याय, दृष्टि चौबेपुर, तमन्ना चौधरी, श्वेता विश्वकर्मा, अनुष्का कुमारी, खुशी यादव ने स्वर्ण पदक जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed