फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mosquito infestation increased, fear of dengue started haunting

Jaunpur News: मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, सताने लगा डेंगू का डर

Tue, 01 Apr 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mosquito infestation increased, fear of dengue started haunting
जौनपुर। गर्मी आते ही मच्छरों का प्रकोप शुरू हो गया है। ऐसे में डेंगू का डर लोगों को सताने लगा है। 2025 में तीन महीने में डेंगू के दो और मलेरिया का एक मरीज मिला है। इसके बाद नगर पालिका, पंचायती राज विभाग और स्वास्थ्य विभाग नहीं चेत रहा है। पिछले साल डेंगू के 626 मरीज मिले थे।
विज्ञापन

डेंगू के संक्रमण की सीजन नहीं होने के बाद भी मच्छर पनप रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी न तो दवाओं का छिड़काव करा रहा और न ही बचाव के लिए कोई पहल की जा रही है। पिछले साल डेंगू के प्रकोप के कारण मंडल की टीम को भी जिले का दौरा कर हकीकत की जानकारी लेनी पड़ी थी। डाक्टरों की टीम ने डोर-टू-डोर जाकर घरों का निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

---------------
पहले अप्रैल से घर-घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीमें
स्वास्थ्य विभाग पहली अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू करेगा। स्वास्थ्य विभाग डोर-टू-डोर जाकर घरों के अंदर पानी की टंकी आदि की जांच करेंगे। स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, मच्छर पनपने वाले स्थानों को चिह्नित किया जाएगा। बीमार लोगों की सूची बनाकर जांच कराने के साथ इलाज भी कराएंगे। स्वास्थ्य विभाग, नगर विकास, पंचायती राज, पशुपालन, बाल विकास, शिक्षा विभाग, दिव्यांगजन, कृषि, सूचना विभाग, उद्यान समेत 12 विभागों से सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------

साल 2022 में डेंगू के 1160 डेंगू के पीड़ित मिले थे
पिछले चार साल की रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में डेंगू के 21 और मलेरिया के 21 मरीज मिले थे। 2021 में डेंगू के 161 और मलेरिया के 12 मरीज मिले। 2022 में डेंगू चरम पर रहा। कुल 1160 डेंगू के मरीज मिले, जबकि मलेरिया के केवल 6 मरीज मिले थे। 2023 में डेंगू के 868 और मलेरिया के 9 मरीज मिले थे। 2024 में डेंगू के 626 और मलेरिया के 4 मरीज मिले थे। 2025 में अब तक डेंगू के 2 और मलेरिया का एक मरीज मिला है।


-----------------
वर्जन--
जिले में एक अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू हो रहा है। इसमें स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी। बीमार लोगों की डिटेल जुटाएंगी। उनकी जांच कर इलाज कराया जाएगा। दवाओं का शहर में नगर पालिका और ग्रामीण इलाकों में प्रधान को छिड़काव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। --डा. सुनील कुमार, डीएमओ जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed