फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than 86 thousand voters increased in the bodies

निकायों में बढ़े 86 हजार से अधिक मतदाता

Tue, 01 Nov 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
More than 86 thousand voters increased in the bodies
जौनपुर। नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई। निर्वाचन कार्यालय की तरफ से अनंतिम सूची जारी कर दी गई। अब एक से सात नवंबर तक आपत्तियां ली जाएंगी। फिलहाल 12 नगर निकायों में 86 हजार 753 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। वहीं दोहराण या अन्य खामियों वाले मतदाताओं की संख्या 28 हजार 451 है, जिनका नाम मतदाता सूची से काटा गया हैं। गड़बड़ी मिलने पर 3667 मतदाताओं के नामों में संशोधन भी किया गया है। आपत्ति ली जाएगी फिर निस्तारण के बाद अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद जौनपुर में 38 हजार 893, नगर पंचायत जफराबाद में 1585, नगर पंचायत कचगांव में 4146, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर 7171, नगर पालिका परिषद शाहगंज 3766, नगर पंचायत खेतासराय 2921, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में 5699, नगर पंचायत मछलीशहर में 3533, नगर पंचायत मड़ियाहूं में 5542, नगर पंचायत रामपुर में 6901, नगर पंचायत केराकत में 2696, नगर पंचायत बदलापुर में 3900 मतदाता बढ़े हैं। इस बार 12 नगर निकायों में चुनाव होना है। कचगांव, गौराबादशाहपुर व रामपुर में पहली बार चुनाव होगा। सभी निकायों को मिलाकर कुल 208 वार्ड हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद जौनपुर में 11 हजार 955, नगर पंचायत जफराबाद में 1093, नगर पंचायत कचगांव में 1256, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 2457, नगर पालिका परिषद शाहगंज में 1673, नगर पंचायत खेतासराय में 996, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में 1570, नगर पंचायत मछलीशहर में 1760, नगर पंचायत मड़ियाहूं में 1999, नगर पंचायत रामपुर में 1756, नगर पंचायत केराकत में 1068, नगर पंचायत बदलापुर में 868 मतदाता पाए गए, जिनका नाम मतदाता सूची से काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में संशोधन
नगर पालिका परिषद जौनपुर में 1318, नगर पंचायत जफराबाद में 103, नगर पंचायत कचगांव में 216, नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 506, नगर पालिका परिषद शाहगंज में 86, नगर पंचायत खेतासराय में 247, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर में 221, नगर पंचायत मछलीशहर में 184, नगर पंचायत मड़ियाहूं में 331, नगर पंचायत रामपुर में 163, नगर पंचायत केराकत में 223, नगर पंचायत बदलापुर में 269 मतदाताओं के नाम में संशोधन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed