फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than 50 acres of crops submerged in Baldapur, 2.61 meters below the Gomati danger mark

Jaunpur News: गोमती खतरे के निशान से 2.61 मीटर नीचे बदलापुर में 50 एकड़ से ज्यादा फसल जलमग्न

Fri, 02 Oct 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
More than 50 acres of crops submerged in Baldapur, 2.61 meters below the Gomati danger mark
गोमती नदी का जल स्तर बढ़ने से किनारे के गांवों में फसलों तक पहुंचा पानी। संवाद
जौनपुर। बीते सप्ताह में पांच दिन हुई लगातार बारिश के चार दिन बाद गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। आपदा विभाग के प्रदीप कुमार ने बताया कि गोमती नदी का जलस्तर 71.45 मीटर तक पहुंच गया है। जो खतरे के निशान से अभी 2.61 मीटर नीचे है। गोमती नदी का खतरा बिंदु 74.06 मीटर और चेतावनी बिंदु 73.06 मीटर है।
विज्ञापन

गोमती नदी का पानी अब शहर के मोहल्लों में भी पहुंच चुका है। जौनपुर शहर के चकप्यारअली मोहल्ले के पांच घरों में पानी घुस गया है। इसको देखते हुए निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोग चिंतित हो गए हैं। शाहीपुल से सटे हनुमान घाट और गोमतेश्वर नाथ मंदिर डूब गया है। वहीं, बलुआ घाट की सीढ़ियां भी डूब गईं हैं। शाहीपुल से सद्भावना पुल के बीच गोपी घाट और विसर्जन घाट भी डूब गए हैं। सद्भावना पुल के पास नवदुर्गा मंदिर से नखास जाने वाले रास्ते पर भी पानी चढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed