फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than 14 thousand vehicles passed through Prayagraj-Jaunpur route in 12 hours

Jaunpur News: 12 घंटे में प्रयागराज-जौनपुर मार्ग से गुजरे 14 हजार से अधिक वाहन

Mon, 10 Feb 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
More than 14 thousand vehicles passed through Prayagraj-Jaunpur route in 12 hours
मुंगराबादशाहपुर। महाकुंभ जाने वाले प्रयागराज के सभी बार्डर एक बार फिर से रविवार को चोक हो गए। जौनपुर की ओर से प्रयागराज की सीमा से सटे मुंगराबादशाहपुर में भीड़ को देखते हुए शनिवार की देर रात से ही रूट डायवर्जन किया गया। टोल के आंकड़ों के अनुसार रविवार को सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 6.30 बजे तक कुल 12 घंटे में 14 हजार से अधिक वाहन गुजरे हैं। भीड़ को देखते हुए शनिवार की रात 11 बजे से रविवार को सुबह 7 बजे तक टोल मुफ्त कर दिया गया।
विज्ञापन

महाकुंभ जाने के लिए प्रयागराज का फूलपुर, बाबूगंज, सहसों का इलाका इस वक्त भीषण जाम की चपेट में रहा। निजी वाहनों का रेला इस कदर टूटा रहा कि भीड़ को संभाल पाना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती हो गया। पंवारा के टोल मैनेजर लल्लन प्रसाद पांडेय ने बताया कि सुबह सात बजे से सायं सात बजे तक 13 हजार 969 वाहन गुजरे हैं। जाम देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार की रात 11 बजे से सुबह सात बजे तक टोल को फ्री कर दिया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ अपने चार क्षेत्राधिकारियों के साथ प्रयागराज के सहसों सीमा पर शनिवार की देर रात से रविवार की शाम तक डटे रहे। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि सहसों में भीषण जाम को देखते हुए कुछ वक्त के लिए वाहनों को डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन


प्रयागराज से आने वाले वाहनों को प्रतापगढ़ से जाना पड़ा
प्रयागराज के सहसों में सीमा से लेकर प्रयागराज शहर तक शनिवार को देर रात से ही जाम रहा। इसे देखते हुए जौनपुर पुलिस ने मुंगराबादशाहपुर में बैरिकेडिंग कर वाहनों को प्रतापगढ़ के भुपिया मऊ की ओर डायवर्ट कर दिया। इससे जौनपुर की ओर वाहनों का दबाव नहीं बढ़ा और आवागमन सुचारू रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर से आदेश मिला तो मुफ्त होगा टोल-पंवारा टोल मैनेजर लल्लन प्रसाद ने बताया कि टोल मुफ्त करने के लिए एनएचएआई से कोई आदेश प्राप्त नहीं है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक के आदेश पर टोल मुफ्त किया गया। रविवार को जाम की स्थिति को देखते हुए अगर पुन: कोई आदेश मिलता है तो टोल मुफ्त किया जाएग।

मौजूदा वक्त में प्रयागराज के सहसों में जाम से निबटने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया गया है। मुंगराबादशाहपुर में भी पुलिस द्वारा बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं के वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया है। जौनपुर में भीड़ का दबाव नहीं है। - परमानंद कुशवाहा, सीओ मछलीशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed