फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   More than 100 people did yoga together in Lohia Park

Jaunpur News: लोहिया पार्क में 100 से अधिक लोगों ने एक साथ किया योग

Sun, 15 Jun 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
More than 100 people did yoga together in Lohia Park
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार से योग सप्ताह का आगाज हुआ। पहले दिन शहर के लोहिया पार्क में 100 से अधिक लोगों ने योग किया। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ और सीआरओ अजय अंबष्ट ने भी योग किया और लोगों को इसके फायदे बताए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से लोहिया पार्क में सीआरओ, परियोजना निदेशक डीआडीए कृष्ण करुणाकर पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की। सीआरओ ने कहा कि सर्वोत्तम स्वास्थ्य के लिए योग से बेहतर कोई माध्यम नहीं है। इसलिए हर व्यक्ति को नियमित रूप से योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों का अभ्यास निरंतर करते रहना है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तनाव और अनिद्रा जैसी अनगिनत समस्याओं के समाधान में योगाभ्यास की बड़ी भूमिका है। परियोजना निदेशक ने बताया कि हर व्यक्ति को अपनी शक्ति और सामर्थ्य के अनुसार ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास नियमित रूप से करते रहना चाहिए। पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति और अरविंद कुमार के द्वारा योगाभ्यास कराया। सर्वाइकल, स्पोंडलाइटिस, कमर, रीढ़ की हड्डी और कंधों से संबंधित समस्याओं से निदान के लिए उनसे संबंधित सरल और सहज व्यायामों का अभ्यास कराया। इसमें खड़े होकर, लेटकर, पेट और पीठ के बल किये जाने वाले वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, मकरासन, भुजंगासन भी कराया गया।
विज्ञापन

इसी क्रम में कपालभाति, अनुलोम-विलोम, नाड़ी शोधन, शीतली के साथ भ्रामरी और उद्गगीथ प्राणायामों के साथ शव आसन को कराते हुए ध्यान का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन के कार्यक्रम संयोजक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डॉ कमल, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी शंभुनाथ, शशिभूषण यादव, डा मनीषा अवस्थी, डा विमल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed