{"_id":"594576c34f1c1b615d8b46c2","slug":"more-budget-for-road-and-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क और पुल के लिए अधिक बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क और पुल के लिए अधिक बजट
jaunpur
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
जिला योजना की बैठक में शामिल प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और अन्य नेता तथा अधिकारी।
- फोटो : jaunpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला योजना की बैठक में जिले के विकास के लिए 6.24 अरब, 29 लाख की कार्ययोजना को मंजूरी मिल गई। जिले की प्रभारी मंत्री महिला कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण एवं पर्यटन मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी की अध्यक्षता में बैठक शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित थी। सबसे अधिक सड़क व पुल के लिए 1.61अरब, ग्रामीण आवास के लिए 1.14 अरब रोजगार कार्यक्रम के लिए 90.4 करोड़ का बजट मंजूर किया गया है। ग्रामीण पेयजल के लिए 60 करोड़, नगर विकास के लिए 50 करोड़ के प्रस्ताव पर जिला योजना समिति ने अपनी मुहर लगाई है।
बैठक की कार्यवाही शुरू हुई तो सीडीओ शीतला प्रसाद ने जिला योजना के विभागवार बजट का प्रस्ताव रखा। जिसमें 45 विभागों द्वारा चालू वर्ष में कराए जाने वाले कार्यो का वार्षिक बजट सम्मिलित हैं। जिसे सदन ने अनुमोदन किया। जिसमें कृषि विभाग हेतु 24 लाख, गन्ना विकास 2.76 लाख, लघु एवं सीमान्त कृषको को सहायता 696.50 लाख, उद्यान 1.72 लाख, पशुपालन 291.24 लाख, ग्राम्य विकास 502 लाख, रोजगार कार्यक्रम 9004.96 लाख, पंचायती राज 1315.60 लाख सामुदायिक विकास 25 लाख, राजकीय लघु सिंचाई 90.63 लाख, निजी लघु सिचाई 686.20 लाख, दुग्ध विकास 137.34 लाख, वन विभाग 554.69 लाख, वैकल्पिक ऊर्जा 134.90 लाख, खादी ग्रामोद्योग 13 लाख, सड़क एवं पुल 16101.03 लाख, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी 14.70 लाख, पर्यावरण 5 लाख, पर्यटन विभाग 75 लाख, प्राथमिक शिक्षा 2538.48 लाख, माध्यमिक शिक्षा 376 लाख, प्राविधिक शिक्षा 23.89 लाख, खेलकुद 100 लाख, परिवार कल्याण 131 लाख, आर्युवेद 144 लाख, नगर विकास 5000 लाख, ग्रामीण पेयजल 6000 लाख, ग्रामीण स्वच्छता 1800 लाख, ग्रामीण आवास 11400 लाख, अनु0जाति कल्याण 385 लाख, पिछड़ी जाति कल्याण 270.25 लाख, अल्पसंख्यक कल्याण 14 लाख, समाज कल्याण सामान्य जाति 985 लाख, समाज कल्याण 276.50 लाख, विकलांग कल्याण 157.60 लाख, महिला कल्याण 1463.26 लाख, पुष्टाहार 136.00 लाख के प्रस्ताव का अनुमोदन हुआ।
प्रभारी मंत्री ने जिलाधिकारी को प्रस्ताव में संशोधन करने का अधिकार दिया । कहा कि जिले के सभी अधिकारी अपने कराए गए कार्यो की सूची एक सप्ताह के भीतर सभी सदस्यों को उपलब्ध कराएं। इस अवसर पर राज्यमत्री गिरीश यादव सांसद मछलीशहर राम चऱित्र निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, विधायक मल्हनी ंपारसनाथ यादव, जफराबाद हरेन्द्र प्रताप सिंह, केराकत दिनेश चौधरी, मुगराबादशाहपुर सुषमा पटेल, शिक्षक एमएलसी चेतनरायन सिंंह आदि मौजूद थे।