फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Moon not seen, Eid will be celebrated tomorrow

Jaunpur News: नहीं हुआ चांद का दीदार, कल मनाई जाएगी ईद

Tue, 09 Apr 2024 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Moon not seen, Eid will be celebrated tomorrow
जौनपुर। मंगलवार की शाम 29 वीं रमजान को चांद का दीदार नहीं हुआ। अब 30 रोजे पूरे करने के बाद ईद बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। ईद निकट आते ही बाजारों में भीड़ , मुस्लिम समुदाय के लोग देररात तक खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम 29 रोजे पूरे होने के बाद लोगों ने मस्जिद की छतों व अपने घर की छतों से चांद देखने की कोशिश की लेकिन चांद का दीदार नहीं हुआ। शाही जामा मस्जिद के इमाम कारी जलालुद्दीन बरकाती ने बताया कि चांद की तस्दीक न होने से ईद अब बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस दिन नमाज पढ़ी जाती है। इस दिन नए कपड़े पहनकर कर ईद गाह जाना, खुशबू लगाना सुन्नत है। ईद की नमाज के बाद लोग एक दूसरे के गले मिलते हैं। ईद की नमाज से पहले सभी को अपनी और अपनी नाबालिग औलाद की तरफ से सदका फितर निकालना जरूरी है। लोग ईद की नमाज पढ़ने के बाद एक दूसरे के घर सेंवई खाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed