फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Month-long dispute resolved in a three-hour meeting; Chairperson and EO agree to work together.

Jaunpur News: तीन घंटे की बैठक में सुलझा एक महीने से चल रहा मतभेद, अध्यक्ष-ईओ ने मिलकर काम करने पर जताई सहमति

Fri, 31 Jul 2026 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Month-long dispute resolved in a three-hour meeting; Chairperson and EO agree to work together.
इओ अंजनी मिश्रा
शाहगंज। नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद फिलहाल समाप्त हो गया है। जिला मुख्यालय पर मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) अजय अम्बष्ट की मौजूदगी में हुई करीब तीन घंटे की बैठक के बाद दोनों पक्षों ने जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए आपसी समन्वय के साथ काम करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

बैठक में सीआरओ ने अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा को निर्देश दिया कि अगले 15 दिनों के भीतर नगर पालिका के कामकाज में सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। उन्होंने नामांतरण, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, सफाई व्यवस्था और नागरिकों से जुड़े अन्य लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण करने पर जोर दिया। साथ ही कहा कि अगली बोर्ड बैठक में वह स्वयं मौजूद रहकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका में करीब एक माह से अध्यक्ष रचना सिंह और अधिशासी अधिकारी के बीच कार्यप्रणाली को लेकर मतभेद चल रहा था। अध्यक्ष और सभासदों का आरोप था कि नामांतरण, प्रमाणपत्र जारी करने और अन्य जरूरी कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है, जिससे लोगों को बार-बार पालिका कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर भी लगातार शिकायतें सामने आ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद उस समय और गहरा गया था, जब दो दिन पहले अधिशासी अधिकारी के कथित बयान से नाराज होकर अध्यक्ष ने पद छोड़ने तक का संकेत दे दिया था। इसके बाद मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा और सीआरओ ने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया।
बैठक में सीआरओ ने स्पष्ट कहा कि अधिकारी और जनप्रतिनिधि दोनों की जिम्मेदारी जनता की समस्याओं का समाधान करना है। आपसी समन्वय की कमी का असर किसी भी स्थिति में आम नागरिकों पर नहीं पड़ना चाहिए।
बैठक के बाद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह बंटी ने कहा कि नगर पालिका में जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रशासन के निर्देशों के बाद नगरवासियों को अब बेहतर और समय पर सुविधाएं मिल सकेंगी।

वहीं, अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अध्यक्ष और अधिकारियों के समन्वय से नगर पालिका क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed