{"_id":"6a46ab572304c50da401e1cb","slug":"monsoons-first-arrival-relief-from-the-heat-but-claims-exposed-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-158206-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून की पहली दस्तक : गर्मी से मिली राहत, लेकिन दावों की खुल गई पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून की पहली दस्तक : गर्मी से मिली राहत, लेकिन दावों की खुल गई पोल
विज्ञापन
शहर के रूहठ्ठा में भरा पानी ।
जौनपुर। जनपद में मानसून ने दस्तक दे दी है। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद हुई बारिश से कई दिनों की उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, बीच-बीच में धूप निकलने से उमस बढ़ गई थी। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि, हल्की बारिश से जगह-जगह नालियां चोक हो गईं, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
शहर के कई इलाकों में जलभराव से नगर निकायों की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठे। नगर क्षेत्र में पश्चिमी सहकारी कॉलोनी, परमानतपुर, उर्दू बाजार, रुहट्टा, ओलंदगंज, कोतवाली और कचहरी परिसर जैसे निचले इलाकों में पानी भर गया। कई सड़कों पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि इस बारिश ने नाले और नालियों की सफाई के दावों की हकीकत उजागर कर दी है। मानसून की पहली बारिश ने एक ओर गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर शहरी जल निकासी की कमियां सामने ला दीं।
हल्की बारिश के बावजूद शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या गंभीर रही। नालियां चोक होने के कारण पानी सड़कों पर फैल गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को निकलने में काफी परेशानी हुई। नगर निकायों की सफाई व्यवस्था पर नागरिकों ने सवाल उठाए हैं।