फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Money was stolen on the pretext of marriage, the hurt young man gave his life

शादी का झांसा देकर ऐंठ लिए धन, आहत युवक ने दी जान

Sat, 08 Oct 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Money was stolen on the pretext of marriage, the hurt young man gave his life
थानागद्दी। केराकत कातवाली क्षेत्र के बेहड़ा गांव निवासी एक युवक को शादी कराने का झांसा देकर कुछ लोगों ने हजारों रुपये ऐंठ लिए। शादी नहीं होने से आहत युवक ने बृहस्पतिवार की रात में विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। उसके भाई ने दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बेहड़ा गांव निवासी अनुज शुक्ला (38) ने बृहस्पतिवार की रात में अपने कमरे में ही विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। देर रात उसकी हालत बिगड़ने लगी तो घर वाले अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही अनुज की मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि अनुज थानागद्दी बाजार में चाय की दुकान चलाता था। उसकी पहली शादी टूट गई थी। अनुज के चचेरे भाई सुशील शुक्ला उर्फ सबलू ने आरोप लगाते हुए बताया कि थानागद्दी बाजार के ही दो लोगों ने दूसरी शादी कराने के नाम पर उससे काफी रुपये खर्च करवा दिए।
विज्ञापन

उसने बताया कि एक महिला को अनुज के घर भेज भी दिया। वह महिला दो दिन अनुज के साथ घर में रही। तीसरे दिन भोर में साठ हजार रुपये और आभूषण लेकर फरार हो गई। अनुज ने दोनों मध्यस्थ से शिकायत की तो उन्होंने विजयदशमी के दिन उसकी शादी की तारीख तय कर दी। मंगनी भी कराई गई लेकिन शादी के दिन लड़की ने मोबाइल बंद कर लिया। इससे अनुज तनाव में आ गया। उसकी मेहनत का सारा पैसा खर्च हो जाने से आहत अनुज ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसने सोशल मीडिया पर अपनी पीड़ा भी लिखी थी। चौकी प्रभारी रोहित मिश्रा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed