फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Monday was the hottest day ever, mercury reached 45 degree Celsius

अब तक का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार,पारा पहुंचा 45 डिग्री सेल्सियस

Tue, 12 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Monday was the hottest day ever, mercury reached 45 degree Celsius
भीषण गर्मी व धूप के चलते शास्त्री पुल पर पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जनपद में गर्मी का अब तक का सबसे गर्म दिन सोमवार रहा। दिन का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सड़क पर चलने वाले लोगों के मुंह से आह निकलती रही। दिन भर आसमान से आग का गोला बरसता रहा, जिससे पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग उपाय करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

इन दिनों अप्रैल में मई-जून में पड़ने वाली गर्मी का अहसास हो रहा है। लोग दिनभर छांव की तलाश में लग जाते हैं। फिर सायं छह बजे के बाद ही चहल-पहल सामान्य हो पाती है। दोपहरी में तो सड़कों पर वीरानी छा जाती है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल सा हो रहा है। कड़ाके की धूप और लू के डर से लोग घरों में कैद हो जाते हैं। अधिकाधिक तालाबों के सूखने के कारण जलीय जीव, पशु और पक्षियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग गर्मी से परेशान होने पर बाजारों में बिकने वाले ठंडे पेय पदार्थ ज्यादा पी रहे हैं। वहीं, सोमवार की सुबह 8-9 बजे से ही दिन चढ़ने के साथ सूरज के तेज को बर्दाश्त करना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था। दोपहर होते-होते सड़क पर निकलने पर लोगों को काफी आंच लगती रही। कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा में तैनात मौसम वैज्ञानिक डा. सुरेश कन्नौजिया के मुताबिक, सोमवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक गया था। हवा की गति 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही थी। पशु-पक्षी से लेकर मानव जीवन भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन की स्थिति
दिन - अधिकतम (डिग्री सेल्सियस)
11 अप्रैल - 45
10 अप्रैल - 44
09 अप्रैल - 44
08 अप्रैल - 42
07 अप्रैल - 43
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed