Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mohiniyattam performance during Deepotsav at KNU

Jaunpur News: केएनयू में दीपोत्सव पर मोहिनी अट्टम की प्रस्तुति

Fri, 06 Nov 2026 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Mohiniyattam performance during Deepotsav at KNU
केएनयू में शास्त्रीय नृत्य मोहिनी अट्टम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। स्रोत कॉलेज
काशी नरेश विश्वविद्यालय में दीपोत्सव का आयोजन उत्साह के साथ किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों, केरल की समृद्ध परंपराओं और विज्ञान आधारित रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केरल के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य मोहिनी अट्टम की प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण का केेंद्र रही।
विज्ञापन

भूगोल विभाग की डॉ. देवांगना ने विशेष प्रस्तुतीकरण के माध्यम से केरल की भौगोलिक विशेषताओं, खान-पान, रहन-सहन, परंपराओं एवं जीवनशैली की जानकारी दी। डॉ. बालकेश्वर के मार्गदर्शन में केरल की संस्कृति पर आधारित भाषण का आयोजन किया गया। गृह विज्ञान विभाग की छात्राओं ने विज्ञान आधारित आकर्षक रंगोली बनाकर वैज्ञानिक अवधारणा को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

वहीं, विश्वविद्यालय की छात्राओं कावेरी, खुशी, अतिमा एवं खुशबू ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। केरल के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य मोहिनी अट्टम की प्रस्तुति कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। रंगोली में बीएससी प्रथम सेमेस्टर की आस्था गौतम, बीएससी पंचम सेमेस्टर की पलक पांडेय, राजलक्ष्मी, श्रद्धा गोंड, आराधना एवं श्वेता सिंह के अलावा बीएससी प्रथम वर्ष के आयुष चौरसिया, खुशबू यादव, शिवानी शर्मा और एमएससी तृतीय सेमेस्टर की मनीषा मौर्या प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति प्रो. उमा श्रीवास्तव ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान प्रो. रश्मि, डॉ. आकांक्षा कुशवाहा, डॉ. गीता यादव, डॉ. रवि कुमार यादव, डॉ. इरा त्रिपाठी, डॉ. जान्हवी एवं डॉ. कल्पना अवस्थी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed