फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mohalla seal including mosque, no good on leaving home

मस्जिद समेत मोहल्ला सील, घर से निकलने पर खैर नहीं

Wed, 15 Apr 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Mohalla seal including mosque, no good on leaving home
बदलापुर। नगर के वार्ड नंबर स्थित एक मकान से पकड़े गए जमाती में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद देर शाम प्रशासन ने इस इलाके को सील कर दिया। सैनिटाइजेशन का कार्य युद्धस्तर पर शुरू करा दिया गया है। आसपास के लोगों को घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। एसडीएम और सीओ देर शाम तक मौके पर डटे रहे।
विज्ञापन

29 मार्च को वार्ड नंबर आठ में मस्जिद के बगल में एक मकान से पुलिस ने सात जमातियों को पकड़ा था। सभी 24 मार्च से ही यहां रहकर धर्म प्रचार कर रहे थे। इनमें से पुरानी दिल्ली निवासी एक जमाती में बुधवार को कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद एसडीएम अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉ महेंद्र की टीम मौके पर पहुंची। आनन-फानन में इलाके का मानचित्र तैयार कर उसे छह स्थानों पर सील किया गया। मोहल्ले के 15 मकानों की मैपिंग की गई है, जिसके हर सदस्य का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। एसडीएम ने मोहल्ले के लोगों को किसी भी हाल में घर से न निकलने की हिदायत दी। लाउडस्पीकर से इसकी घोषणा करते हुए कहा कि जरुरत का हर सामान मोहल्ले में ही घर के पास उपलब्ध करा दिया जाएगा, कोई भी व्यक्ति बाहर न निकले। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए 36 सिपाहियों की तैनाती की गई है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू कर दिया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ.सुरेंद्र दुबे ने बताया कि गुरुवार से घर-घर जाकर टीम स्वास्थ्य परीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed