फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Model Deeksha Singh will enroll today

मॉडल दीक्षा सिंह आज करेंगी नामांकन

Sat, 03 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Model Deeksha Singh will enroll today
मॉडल दीक्षा सिंह। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के पंचायत चुनाव में एक तरफ बाहुबल का जोर है तो दूसरी ओर ग्लैमर का तड़का भी लगने लगा है। जिला पंचायत के वार्ड संख्या 26 से मॉडल व फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप रहीं दीक्षा सिंह ने चुनाव में उतरने का एलान किया है। वह रविवार को अपना नामांकन कर सकती हैं। बक्शा ब्लाक के ही चितौड़ी गांव की रहने वाली दीक्षा टीवी विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। पिछले फरवरी माह में उनके एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सफलता बटोरी है। जल्द ही उनकी एक वेब सीरीज भी आ रही है। जितेंद्र सिंह की बेटी दीक्षा ने अपने चुनावी प्रयास के बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि राजनीति में पीएम नरेंद्र मोदी उनके आदर्श हैं। वह बदलाव की सोच लेकर चुनाव में उतर रही हैं। उन्होंने बताया कि वह कॉलेज के समय से ही प्रतियोगिताओं और राजनीतिक बहसों में हिस्सा लेती आई हैं। पंचायत चुनाव के जरिए वह जमीनी स्तर पर कुछ करके दिखाना चाहती हैं। अक्सर मुंबई में रहने वाली दीक्षा समय-समय पर गांव आती रहती है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने गांव का विकास की दौड़ में पीछे रह जाना खलता है। जौनपुर अभी कई शहरों से काफी पीछे है। चुनाव जीतकर वह सारी सुविधाएं यहां तक लानी चाहती हैं। दीक्षा बॉलीवुड में कामयाबी के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं। वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। उन्होंने बालीवुड की ‘इश्क तेरा’ फिल्म की कहानी भी लिखी है। इसके अलावा वह पैंटीन, पैराशूट आयल, स्नैप डील से लेकर कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में काम कर चुकी हैं। जल्द ही में उनकी एक बड़े बैनर की वेब सीरीज भी आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed