फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   mobile theft in quarantine center jaunpur

मोबाइल चोरी के बाद क्वारंटीन सेंटर में भिड़े दो पक्ष

Fri, 08 May 2020 08:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 08:36 PM IST
विज्ञापन
mobile theft in quarantine center jaunpur
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय गैरवाह क्वारंटीन सेंटर में शरारती तत्वों ने जमकर उपद्रव मचाया। स्कूल की फर्श तोड़ दी, परिसर में लगे पेड़ भी उखाड़ दिए। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गैरवाह के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय परिसर में गैर प्रांतों से आए लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। बृहस्पतिवार की रात गांव का ही एक युवक विद्यालय की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसा और क्वारंटीन में रखे एक युवक का मोबाइल लेकर भाग गया। पीड़ित युवक अपने एक अन्य साथी के साथ पीछा करते हुए उसके घर गया तो मारपीट शुरू हो गई। विवाद में दोनों तरफ से गांव के लोग आमने-सामने हो गए। एक पक्ष के लोगों ने विद्यालय परिसर में हंगामा मचाया। फर्श तोड़ दी। परिसर में लगे पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया। सूचना पाकर यूपी-112 की पीआरवी मौके पर पहुंची। पुलिस को देख लोग हंगामा करने वाले बाहरी फरार हो गए। पुलिस ने क्वारंटीन में रखे गए तीन युवकों समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूूछताछ की जा रही है। देर शाम तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed