फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mobile and inflammable substances are prohibited at the counting site.

Jaunpur News: मतगणना स्थल पर मोबाइल व ज्वलनशील पदार्थ ले जाना वर्जित

Wed, 10 May 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mobile and inflammable substances are prohibited at the counting site.
जौनपुर। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 13 मई को होने वाली मतगणना के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार झा की उपस्थिति में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया।जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतगणना कार्मिक के द्वारा निष्पक्ष, पारदर्शी तरीके से गणना कराई जाए। उन्होंने बताया कि मतगणना स्थल पर मोबाइल, ज्वलनशील पदार्थ, पेयजल, नशा, शस्त्र वर्जित रहेगा। प्रत्येक टेबल पर दो मतगणना टीम रहेगी, जिसमें एक अध्यक्ष व एक सदस्य के लिए मतगणना करेगी। प्रत्येक गणना टेबल पर अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए एक गणना पर्यवेक्षक एवं चार सहायक रहेंगे। सभी टेबल की वीडियोग्राफी की जाएगी। मतगणना प्रात: आठ बजे से प्रारंभ किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतगणना कार्मिकों को निर्देशित किया कि मतगणना स्थल पर प्रात: छह बजे पहुंच जाएं और मतगणना कार्मिक अपने साथ ड्यूटी एवं परिचय पत्र अवश्य लेकर जाएं। इस मौके पर पीडी जयकेश त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी बीबी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed