फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   mob in registry office in jaunpur

रजिस्ट्री दफ्तर में भीड़, बाकी सब सन्नाटा

Mon, 08 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
mob in registry office in jaunpur
मछलीशहर। तहसील में सोमवार को उपनिबंधक कार्यालय में काम काज शुरू हो गया। अन्य न्यायालय अथवा कार्यालय नहीं खुले। शासन के आदेश पर तहसील परिसर में मात्र रजिस्ट्री कार्यालय ही खोला गया है। इसमें बैनामा कराने वालों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में जहां सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रहीं वहीं लोग मुंह पर मास्क तक नहीं लगा रहे।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील में 50 फीसदी अधिवक्ता पहुंचे, लेकिन मुवक्किल का दूर-दूर तक पता नहीं था। लेखपालों की उपस्थिति भी नगण्य रही। इस कारण न तो कोई भूमि पैमाइश हो रही है न तो खसरा की नकल ही मिल रहा है। प्रार्थना पत्रों में लेखपाल की रिपोर्ट लगवाने के लिए लोग तहसील के चक्कर काट रहे हैं। एसडीएम कार्यालय में शिकायतों को लेने के लिए बॉक्स बनाया गया है। उसी में शिकायती पत्र डाले जा रहे हैं। मात्र फौजदारी न्यायालय में जमानत प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन

एसडीएम अमिताभ यादव ने बताया कि क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की बढ़ रही संख्या से तहसील प्रशासन परेशान है। प्रशासनिक अमला बचाव और राहत कार्य में जुटा है। शासन से आदेश जारी होने पर न्यायालय का काम आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed