फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MNREGA workers demonstrated to regularize

नियमित करने को मनरेगाकर्मियों ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Jul 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
MNREGA workers demonstrated to regularize
विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों सहित अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी तकनीकी सहायक लेखा सहायक कंप्यूटर सहायक एवं ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को जिला मुख्यालय से लेकर ब्लाक मुख्यालय पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना व विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बांह में काली पट्टी बांध कार्य बहिष्कार किया। साथ ही मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। वहीं मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक डीसी मनरेगा और बीडीओ को सौंपा गया।
विज्ञापन

विकास भवन में मनरेगा सेल में कार्यरत एपीओ मोहम्मद निजामुद्दीन ने कहा हमारी विभिन्न मांगें काफी समय से लंबित पड़ी हुई है, जिनको सरकार द्वारा पूरा नहीं किया जा रहा है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तीन वर्षों से अधिक समय से कार्यरत अस्थाई कर्मियों का नियमितीकरण किया जा रहा है, उसी क्रम में हम मनरेगा कर्मी जो कि विगत 10 से 15 वर्षों से कार्यरत हैं, लेकिन हमें नियमित नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य मांगें भी लंबित हैं। अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 19 जुलाई को एक दिवसीय जनपद स्तर पर धरना व विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद 26 जुलाई से राज्य स्तर पर एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। फिर भी मांग पूरा नहीं होने पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

मड़ियाहूं में धरना व विरोध प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित पत्रक बीडीओ को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में रोहित मिश्रा ,विनय कुमार, अजय सिंह , प्रदीप सिंह, संजय यादव, अनिल यादव, सुनील कुमार रहे। रामपुर ब्लाक परिसर में भी कर्मियों ने मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की। सीएम को संबोधित पत्रक एडीओ पंचायत को भेजा। प्रदर्शन करने वालों में शैलेष सिंह, विक्रम, सुनील ओझा, दीपक, राजेश सहित दर्जनों मनरेगा कर्मी उपस्थित रहे। बक्शा ब्लॉक परिसर में बांह पर काली पट्टी बांध कार्य बहिष्कार किया। मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एडीओएजी को सौपा। प्रदर्शन करने वालों में एपीओ अंकित सिंह,जेई अतुल सिंह, वीरेंद्र पटेल, रोजगार सेवक संघ जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष गौतम, आदि मौजूद रहे। बदलापुर ब्लाक परिसर में कर्मचारियों ने धरना व विरोध प्रदर्शन करते हुुुए सीएम व प्रमुख सचिव को संबोधित मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में ओम प्रकाश मिश्रा , अशोक कुमार मौर्य ,संतोष कुमार मौर्य आदि रहे। खेतासराय: शाहगंज सोंधी ब्लाक परिसर में प्रदर्शन करने के बाद सीएम व प्रमुख सचिव को संबोधित पत्रक एडीओ आईएसबी को सौंपा। प्रदर्शन में लेखा सहायक रमेश कुमार, ग्राम रोजगार सेवक विनोद कुमार, , नीतू सिंह, जहांआरा खातून, मीरा जायसवाल, सुषमा यादव ,अनिल कुमार आदि रहे। मुफ्तीगंज ब्लाक में विरोध व धरना प्रदर्शन कर पत्रक बीडीओ को सौंपा। जफराबाद सिरकोनी ब्लॉक परिसर में मनरेगा कर्मी व रोजगार सेवकों ने धरना प्रदर्शन करते हुए मांगों को पूरा करने की मांग। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम रोजगार अध्यक्ष दिनेश कुमार,आकाश मौर्या, राजेश कुमार, आदि मौजूद रहे। सुजानगंज ब्लाक परिसर में प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित सीएम को संबोधित पत्रक बीडीओ को सौपा। इस अवसर पर तकनीकी सहायक शशिकांत मिश्र, डा0 श्याम शंकर मिश्र ,विवेक सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed