फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MLA Sushma Patel joins SP, was suspended from BSP a year ago

जौनपुर: विधायक सुषमा पटेल सपा में शामिल, एक साल पहले बसपा से हुई थी निलंबित, सास-ससुर रह चुके हैं मड़ियाहूं से एमएलए

Sun, 31 Oct 2021 12:52 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 31 Oct 2021 12:52 AM IST
सार

पिछले साल अक्तूबर में बसपा से निलंबित होने के बाद विधायक सुषमा पटेल जून माह में सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिली थीं। तभी से उनकी गाड़ी पर सपा का झंडा लग गया था। 

विज्ञापन
MLA Sushma Patel joins SP, was suspended from BSP a year ago
समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करती विधायक सुषमा पटेल व अन्य नेता। विज्ञप्ति - फोटो : JAUNPUR

विस्तार

जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र की विधायक सुषमा पटेल के सपा से जुड़ने की पृष्ठभूमि तो तभी तैयार हो गई थी जब अक्तूबर 2020 में उन्हें बसपा ने निलंबित कर दिया था। जाहिरा तौर पर जून से ही उनकी गाड़ी पर सपा का झंडा लगा था, लेकिन दलबदल नियम के कारण सपा की स्थाई सदस्यता ग्रहण नहीं कर रही थी। इसके पहले उनके पति ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इनकी सास और ससुर मड़ियाहूं विधानसभा से विधायक रहे हैं। 
विज्ञापन


सुषमा पटेल मूलरूप से मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र की साहोपट्टी की रहने वाली हैं। इनके ससुर दूधनाथ पटेल 1985 में लोकदल से व सास सावित्री पटेल 1989 में जनता दल और फिर 1993 में सपा-बसपा गठबंधन से मड़ियाहूं से ही विधायक रह चुकी हैं।
विज्ञापन


सुषमा पटेल ने जीव विज्ञान में पीएचडी किया है और वे सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान वर्ष 2008 में रणजीत सिंह पटेल से इनकी शादी हुई थी, जो जिला समाज कल्याण अधिकारी पद पर कार्यरत रहे। सास की प्रेरणा से सुषमा पटेल 2017 में राजनीति में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्टरी: धमाके के साथ उड़ गई मकान की छत, तेज आवाज से दहल गए लोग, तस्वीरें

2017 में भाजपा विधायक को दी थी मात

MLA Sushma Patel joins SP, was suspended from BSP a year ago
विधायक सुषमा पटेल - फोटो : अमर उजाला
बसपा के टिकट पर मुंगराबादशाहपुर से चुनाव लड़ीं और भाजपा की तत्कालीन विधायक सीमा द्विवेदी को हराकर विधायक बनीं। लेकिन, साल 2020 में बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में इन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।
इसके बाद से वे समाजवादी पार्टी से नजदीकियां बढ़ा रही थी। सुषमा पटेल के पति रणजीत सिंह भी पहले ही सरकारी सेवा छोड़कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं।

'पार्टी जहां से कहेगी वहां से चुनाव लड़ूंगी"

MLA Sushma Patel joins SP, was suspended from BSP a year ago
विधायक सुषमा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया।

पिछले साल अक्तूबर में बसपा से निलंबित होने के बाद विधायक सुषमा पटेल जून माह में सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिली थीं। उन्होंने कहा बहुजन समाज पार्टी में निष्ठावान लोगों के लिए कोई जगह नहीं है। कब कौन पार्टी से निकाल दिया जाएगा, इसका कोई भरोसा नहीं है।

उन्होंने बिना पक्ष जाने एक फोटो के आधार पर मुझे निलंबित कर दिया, जो पूरी तरह से गलत था। इसलिए अलग रास्ता चुनने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। जनता का फैसला था कि सपा से चुनाव लड़ा जाए, इसलिए मैंने फैसले को स्वीकार किया है। अब मेरी विचारधारा पूरी तरह से समाजवादी पार्टी के साथ है। पार्टी जहां से कहेगी वहां से जनता के बीच चुनाव लड़ूंगी।
पढ़ेंः घनी आबादी के बीच में चल रही पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, पांच घायल, पिता-पुत्र सहित तीन की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed