{"_id":"674efd90a7410970c1002f68","slug":"mla-reprimanded-the-officials-of-setu-nigam-for-slow-pace-of-work-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur : धीमी गति से कार्य पर विधायक ने सेतु निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur : धीमी गति से कार्य पर विधायक ने सेतु निगम के अधिकारियों को लगाई फटकार
Tue, 03 Dec 2024 06:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 03 Dec 2024 06:16 PM IST
सार
विकास कार्यों को लेकर विधायक रमेशचंद्र मिश्र नाराज दिखे। पहले स्थलीय निरीक्षण किया उसके बाद निर्देश दिया। कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदलापुर क्षेत्र के श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन के पश्चिम भलुआही रेलवे क्रॉसिंग 23-सी पर बन रहे टू-लेन फ्लाई ओवर के निर्माण का मंगलवार को विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने निरीक्षण किया। धीमी गति से हो रहे कार्य पर उन्होंने सेतु निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई।
विज्ञापन
उन्होंने निर्माण में तेजी लाने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें, किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। निर्माण जुलाई 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। यह कार्य 38 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
फ्लाई ओवर के निर्माण से क्षेत्रवासियों को क्रॉसिंग पर लग रहे भीषण जाम से निजात मिलेगी। इस मौके पर सेतु निर्माण निगम के सहायक अभियंता जेपी गुप्ता, रेलवे विभाग के जेई तबिश खान, उन्नत सिंह, केशव प्रसाद सिंह, प्रयास उपाध्याय, योगेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन