फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MLA met Railway Minister regarding the demand for stoppage of shuttle

शटल के ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री से मिले विधायक

Sat, 25 Dec 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
MLA met Railway Minister regarding the demand for stoppage of shuttle
बदलापुर। वाराणसी-लखनऊ रेल प्रखंड पर वाराणसी से चलकर लखनऊ जाने वाली शटल एक्सप्रेस के श्रीकृष्णा नगर रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने शुक्रवार को रेलमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। कोरोना काल के दौरान वरुणा एक्सप्रेस को रेल महकमा ने बंद कर दिया था।
विज्ञापन

वरुणा एक्सप्रेस के स्थान पर वाराणसी से लखनऊ चलने वाली शटल एक्सप्रेस का ठहराव रेलवे स्टेशन श्रीकृष्णा नगर पर नहीं हो रही है। क्षेत्र के व्यापारियों, छात्रों, मरीजों एवं अन्य लोगों के सामने लखनऊ की यात्रा टेढ़ी खीर साबित हो रही है। राजकीय परिवहन निगम की बस सेवा के अलावा लखनऊ के लिए कोई संसाधन नहीं है। जनसमस्या को देखते हुए विधायक रमेशचंद्र मिश्र वाराणसी में आयोजित बैठक में रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से मिलकर पत्रक सौंपा। इस दौरान विधायक मिश्र ने कहा कि शटल एक्सप्रेस का ठहराव श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर नहीं होने से जौनपुर, सुल्तानपुर तथा प्रतापगढ़ जनपद के यात्रियों को लखनऊ आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विभिन्न रेलवे अंडर बाईपास में जल निकासी की व्यवस्था करने एवं औंका गांव में मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर गेट निर्माण कराए जाने की मांग की। इस पर रेल मंत्री ने शीघ्र ही कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed