बदलापुर। विधानसभा क्षेत्र की बिजली समस्याओं को लेकर विधायक रमेशचंद्र मिश्र ने बृहस्पतिवार को ऊर्जा मंत्री एके शर्मा से मिलकर निराकरण किए जाने का पत्रक सौंपा। विधायक ने ऊर्जा मंत्री से समस्त फीडरों पर रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति हेतु सभी उपकेंद्रों पर 24 घंटे बिजली दिए जाने की मांग की। साथ ही बाबूगंज में सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किए जाने, बदलापुर, सहोदरपुर, सिंगरामऊ, मछलीगांव (लेदुका) उपकेंद्र पर एक अतिरिक्त पांच एमवीए का पावर परिवर्तक लगाए जाने, छूटे मजरों में विद्युतीकरण, जर्जर तारों को बदले जाने, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि किए जाने की मांग की। जिस पर ऊर्जा मंत्री ने शीघ्र सभी समस्याओं का निदान किए जाने का आश्वासन दिया। ऊर्जा मंत्री ने विधायक को आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। विधायक ने ऊर्जा मंत्री से समस्त फीडरों पर रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति हेतु सभी उपकेंद्रों पर 24 घंटे बिजली दिए जाने की मांग की। साथ ही बाबूगंज में सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किए जाने, बदलापुर, सहोदरपुर, सिंगरामऊ, मछलीगांव (लेदुका) उपकेंद्र पर एक अतिरिक्त पांच एमवीए का पावर परिवर्तक लगाए जाने, छूटे मजरों में विद्युतीकरण, जर्जर तारों को बदले जाने, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि किए जाने की मांग की। जिस पर ऊर्जा मंत्री ने शीघ्र सभी समस्याओं का निदान किए जाने का आश्वासन दिया।