फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MLA inaugurated new power line of Gurbari

Jaunpur News: विधायक ने किया गुड़बड़ी की नई विद्युत लाइन का उद्घाटन

Fri, 27 Dec 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated new power line of Gurbari
शाहगंज। विधायक रमेश सिंह ने बृहस्पतिवार को गुड़बड़ी उपकेंद्र के लिए नवनिर्मित 12 किमी लंबी बिजली लाइन का उद्घाटन किया। यह लाइन ताखा पश्चिम से लेकर गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र जाएगी। 1.3 करोड़ की लागत से 12 किमी लंबी विद्युत लाइन तैयार हुई है। इससे बिजली कटौती की समस्या होगी दूर।
विज्ञापन

विधायक रमेश सिंह ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल बिजली की समस्या दूर होगी बल्कि औद्योगिक व घरेलू उपयोगकर्ताओं को भी लाभ मिलेगा। इस परियोजना के लिए एक करोड़ 30 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। इसे तय समय सीमा में पूरा कर लिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या भाजपा व निषाद पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के अलावा बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि नई लाइन की मदद से बिजली कटौती की समस्या लगभग समाप्त हो जाएगी। यह केंद्र बढ़ती बिजली की मांग को भी पूरा करने में सक्षम होगा। विधायक ने क्षेत्रवासियों से बिजली के उचित उपयोग करने और बिल का भुगतान समय से करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed