फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   MLA arrives at L-2 hospital wearing PPE kit, resentment over negligence in jaunpur

पीपीई किट पहनकर एल-2 अस्पताल पहुंचे विधायक, लापरवाही पर जताई नाराजगी

Tue, 27 Apr 2021 04:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 27 Apr 2021 04:35 PM IST
सार

 मरीज को थी वेंटीलेटर की जरुरत, बस दे रहे थे ऑक्सीजन

विज्ञापन
MLA arrives at L-2 hospital wearing PPE kit, resentment over negligence in jaunpur
अस्पताल का जायजा लेते विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के जफराबाद हौज गांव के ट्रामा सेंटर में बने एल-2 अस्पताल में मरीजों के उपचार में बरती जा रही लापरवाही की शिकायतों पर विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह मंगलवार को खुद अस्पताल पहुंच गए। पीपीई किट पहनकर उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान लापरवाही पर नाराजगी जताई। वेंटीलेटर की जरुरत वाले मरीज को सिर्फ ऑक्सीजन के भरोसे रखे जाने पर फटकारते हुए सीएमओ से बात कर व्यवस्था कराई। उन्होंने अपनी निधि से दो हाई फ्लो नेजल कैनुला मशीन भी 24 घंटे में उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन


 

MLA arrives at L-2 hospital wearing PPE kit, resentment over negligence in jaunpur
मरीजों से बात करते विधायक - फोटो : अमर उजाला
जफराबाद विधायक के अचानक ट्रामा सेंटर पहुंचने से कर्मचारियों में अफरातफरी रही। यहां 30 बेड का एल-2 अस्पताल बनाया गया है। उन्होंने पहले प्रभारी चिकित्सक डॉ. डीके सिंह से कोविड मरीजों की संख्या की जानकारी ली। मरीजों को दी जाने वाली दवाओं और उपलब्धता के बारे में पूछा।

इसी दौरान 26 वर्षीय सौरभ तिवारी की हालत गंभीर देख प्रभारी चिकित्सक को फटकार लगाई। उन्होंने तत्काल सीेएमओ से वार्ता कर सौरभ को वेंटीलेटर पर रखवाया। विधायक ने डीएम मनीष कुमार वर्मा से बात कर अपनी निधि से दो हाई फ्लो नेजल कैनुला (ऑक्सीजन बढ़ाने की मशीन) बुधवार तक देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह मशीन काफी हद तक ऑक्सीजन की कमी को दूर करने में मदद देगी। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों के साथ कई लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed