फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Mission Indra Dhanush and pulse polio campaign going on with Kovid vaccination

कोविड टीकाकरण के साथ चल रहा मिशन इंद्र धनुष और पल्स पोलिया अभियान

Wed, 30 Mar 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mission Indra Dhanush and pulse polio campaign going on with Kovid vaccination
जौनपुर। महामारी के दौरान कोविड-19 टीकाकरण से कई लोगों की जान बच गई। लेकिन बार-बार लौटकर आ रही कोविड लहर लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ। टीका लोगों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। पहले लहर में जहां लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे, वहीं तीसरी लहर के दौरान लोग बेफिक्र होकर घूमते नजर आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो म्यूटेशन के चलते बदलाव के कारण कोरोना को कोई वैरियंट कम तो कोई अधिक घातक साबित हो रहा है। पहली लहर में संक्रमण कम था लेकिन दूसरी लहर सबसे खतरनाक साबित हुआ। तीसरी लहर में कोई खास असर नहीं दिखा। कोरोना का संक्रमण वैरियंट के स्वभाव पर निर्भर करता है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो अब तक करीब 6831202 डोज टीका लगा दिया गया है। टीक लगने के कारण जहां लोगों की जान बच गई। वहीं, कुल बीमार लोगों को बीमारी से निजात भी मिल गई है। इसके पीछे रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना माना जा रहा है। कोविड टीकाकरण के साथ ही सघन पल्स पोलियो अभियान और मिशन इंद्र धनुष भी चल रहा है। कोविड टीकाकरण के कारण दूसरे अभियान प्रभावित नहीं हो रहे हैं। इंद्रधनुष मुहिम के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों के बचाव के लिए टीका लगाया जा रहा है। पोलियो टीकाकरण अभियान पर इसका कोई असर नहीं है।
विज्ञापन

मिशन इंद्र धनुष में गर्भवती टीका लगने से टिटनेस, गलाघोंटू, कालीखांसी, वायरल निमोनिया, बैक्टीरियल निमोनिया, दस्त रोग (डायरिया), हेपेटाइटिस, टीबी, पोलियो, चेचक (खसरा), रुबेला, जापानी मस्तिष्क ज्वर से महिलाओं और बच्चों को सुरक्षित करता है। जिले में 426 टीमें बनाई गई। 426 एएनएम, 3099 आशा तथा 3090 आंगनबाड़ी की ड्यूटी लगाई गई। 168 विभागीय पर्यवेक्षक ने निगरानी की। सात दिनों में 2982 टीकाकरण सत्र में टीकाकरण से वंचित 17,640 बच्चे तथा 6,723 गर्भवती को टीका लगाया गया। - डा. नरेंद्र कुमार सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन

कोविड टीकाकरण के चलते सघन पल्स पोलियो अभियान पर कोई असर नहीं पड़ा है। इसके लिए, छह जिला नोडल अधिकारी नामित किए गए थे। 21 से 25 मार्च तक जनपद में कुल 1241 टीमें बनाई गई थीं। जिन घरों के बच्चे बाहर गए होंगे, उन घरों पर बी टीम 28 मार्च को पल्स पोलियो अभियान चलाया। जनपद में पांच वर्ष तक के कुल 6,72,209 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य था। पोलियो टीमें 7,37,996 परिवारों का भ्रमण कर पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। - डा. राजीव कुमार यादव, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed