फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   missing girl reached police station after 24 hours said neither i ran away nor was kidnapped

Jaunpur: रात भर गेहूं के खेत में रही... 24 घंटे बाद थाने पहुंची गायब किशोरी, कहा- न मैं भागी और न ही अगवा हुई

Wed, 05 Apr 2023 05:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क,जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 05 Apr 2023 05:16 PM IST
सार

जौनपुर की एक गांव निलासी हाईस्कूल की छात्रा मंगलवार सुबह घर से गायब हो गई थी। उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री का अपहरण कर कोई घर से भगा ले गया। बुधवार को किशोरी खुद थाने पहुंच गई। 

विज्ञापन
missing girl reached police station after 24 hours said neither i ran away nor was kidnapped
किशोरी - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

जौनपुर के एक गांव की किशोरी को परिजनों की बात इतनी नागवार लगी कि वह नाराज होकर घर से निकल गई। गांव से कुछ ही दूरी पर स्थित गेहूं के खेत में रातभर बैठी रही। इधर, उसकी मां ने रात में थाने पहुंचकर अपहरण का मुकदमा करा दिया। सुबह होने पर किशोरी घर न जाकर सीधे थाने पहुंच गई। उसने जो सच्चाई बताई तो  पुलिस और परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।

विज्ञापन


उसने कहा कि न तो मेरा अपहरण हुआ और न ही किसी ने मुझे भगाया है। परिजनों की बात से नाराज होकर मैं घर से चली गई थी। रातभऱ गेहूं की खेत में बैठी रही। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। किशोरी के मेडिकल के लिए भेजा गया है। हाईस्कूल में पढ़ने वाली किशोरी मंगलवार सुबह घर से गायब हो गई थी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मां का एक्सीडेंट कहकर पति के सामने पत्नी को ले गए चार लोग, ससुराल पहुंच कर शख्स के उड़े होश!

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों पर लगाया  प्रताड़ना का आरोप

उसकी मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री का अपहरण कर कोई घर से भगा ले गया। अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी थी।

बुधवार सुबह किशोरी खुद थाने पर पहुंच गई। उसने पुलिस को बताया कि न तो मेरा अपहरण हुआ है और न ही मैं भागकर कहीं गई थी। उसने बताया कि परिजनों के प्रताड़ना से पीड़ित होकर मैं घर से निकली थी। रात भर गेंहू के खेत में छिप कर बैठी रही।

प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि किशोरी के अपहरण का केस उसकी मां की तहरीर पर दर्ज किया गया था। छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला सिपाही के साथ जिला महिला अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed