फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Talking about the accident of the woman's mother, four people took her with them, did not reach her maternal h

ये तो हद हो गई: मां का एक्सीडेंट कहकर पति के सामने पत्नी को ले गए चार लोग, ससुराल पहुंच कर शख्स के उड़े होश!

Wed, 05 Apr 2023 01:32 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 05 Apr 2023 01:32 PM IST
सार

गोसाईपुर मोहांव निवासी गोविंद राजभर ने बताया कि उस की शादी दो साल पहले मुनारी गांव की माला के साथ हुई थी। बीते 31 मार्च की शाम 6:30 बजे मुनारी गांव के सगे भाई गोलू व करिया, मुकेश और सुरेश उसके घर आए। चारों ने कहा कि माला की माताजी का एक्सीडेंट हो गया है और तुरंत हॉस्पिटल चलना है। भोला ने बताया कि चारों को जानने-पहचानने के कारण वह अपनी पत्नी को उनके साथ भेज दिया।

विज्ञापन
Talking about the accident of the woman's mother, four people took her with them, did not reach her maternal h
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

वाराणसी के चोलापुर क्षेत्र से एक विवाहिता के अपहरण का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। विवाहिता के घर आए चार लोगों ने उसे उसकी मां के एक्सीडेंट की जानकारी दी और अपने साथ ले गए। हद तो तब हो गई जब विवाहिता का पति अपने ससुराल पहुंचा तो उसे पता लगा कि उसकी सास का एक्सीडेंट ही नहीं हुआ है और उसकी पत्नी अपने मायके भी नहीं आई है। पति ने पत्नी की काफी खोजबीन की और जब उसका पता नहीं लगा तो चोलापुर थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन

गोसाईपुर मोहांव निवासी गोविंद राजभर ने बताया कि उस की शादी दो साल पहले मुनारी गांव की माला के साथ हुई थी। बीते 31 मार्च की शाम 6:30 बजे मुनारी गांव के सगे भाई गोलू व करिया, मुकेश और सुरेश उसके घर आए। चारों ने कहा कि माला की माताजी का एक्सीडेंट हो गया है और तुरंत हॉस्पिटल चलना है। गोविंद ने बताया कि चारों को जानने-पहचानने के कारण वह अपनी पत्नी को उनके साथ भेज दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Akanksha Dubey: पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल, वकील ने पूछा-आकांक्षा के पेट में मिला भूरे रंग का पदार्थ क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद वह भी अपने पिता भोला के साथ चारों द्वारा बताए गए छित्तमपुर स्थित अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में पता लगा कि माला की माताजी आई ही नहीं थी। इसके बाद ससुराल जाकर पता किया तो पता लगा कि उसकी सास स्वस्थ हैं और उनका एक्सीडेंट नहीं हुआ है। इसके साथ ही यह भी पता लगा कि माला अपने मायके आई ही नहीं है। माला की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। गोविंद ने कहा कि उसे पूरा विश्वास है कि चारों ने साजिश के तहत उसकी पत्नी का अपहरण किया है। इस संबंध में चोलापुर थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed