फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Missing bus driver's body found in well, fear of murder

लापता बस चालक का शव कुएं में मिला, हत्या की आशंका

Tue, 22 Jun 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Missing bus driver's body found in well, fear of murder
बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव स्थित राऊरबाबा धाम से लापता बस चालक का शव मंगलवार को सुबह मई गांव के एक कुएं से बरामद हुआ। उसके शरीर पर सिर्फ बनियान और अंडरबीयर थी। शरीर पर चोट के निशान हैं मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मीरगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी बस चालक सुभाष यादव (40) गंगा दशहरा के मौके पर गांव से श्रद्धालुओं को लेकर रविवार को बक्शा थाना क्षेत्र के मई गांव स्थित ऐतिहासिक राउर बाबा धाम आया था। गांव में मंदिर से कुछ दूरी पर ही चालक ने बस रोक दिया। श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए मंदिर चले गए। लोग देर शाम को मंदिर से दर्शन कर बस के पास पहुंचे तो वहां चालक नहीं मिला। काफी देर तक लोगों ने खोजबीन किया लेकिन चालक का पता नहीं चला तो खलासी खुद बस लेकर चल दिया। वहां से श्रद्धालु बस से शीतला चौकिया धाम गए और फिर रात में ही घर लौट गए। परिजनों को जानकारी होने पर अगले दिन बक्शा थाने में जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को गांव के कुछ बच्चों ने कुएं के पास कपड़े देखे तो पास में जाकर छानबीन की। पैंट से एक पर्स मिला जिसमें आधार कार्ड और डायरी में नंबर मिले। बच्चों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान सुभाष को दी। उन्होंने डायरी में मिले नंबर पर फोन किया तो परिजनों ने बस चालक के लापता होने की जानकारी दी। शक होने पर गांव वालों ने करीब से जाकर देखा तो कुएं में शव पड़ा था। सूचना पर थानाध्यक्ष बक्शा विनोद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में सीओ सदर रणविजय सिंह का कहना है कि बस चालक का शव कुएं से मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत की वजह पता चल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed