{"_id":"6050f7748ebc3e59274e081c","slug":"missing-bullion-artisan-s-body-found-jaunpur-news-vns580279842","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता सराफा कारीगर का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता सराफा कारीगर का शव मिला
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के ताड़तला निवासी सराफा कारीगर अजय सेठ उर्फ झगड़ू की लाश चार दिन बाद मंगलवार की शाम कंकड़हा घाट के पास बरामद हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ताड़तला बजरंग घाट निवासी अजय सेठ (38) शुक्रवार की रात से लापता था। अंतिम बार उसे गोमती नदी के किनारे देखा गया था। तभी से यह चर्चा थी कि उसने गोमती नदी में कूदकर जान दे दी है। पुलिस और परिजन लगातार शव की तलाश में जुटे थे अजय के भाई सुनील का कहना है कि अजय पर काफी कर्ज था। कर्जदारों के दबाव से वह काफी तनाव में था इसी कारण उसने ऐसा कदम उठाया है। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
--