फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Missing body found in a well in front of the missing girl's house

लापता छात्रा की घर के सामने कुएं में मिली लाश

Thu, 09 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Missing body found in a well in front of the missing girl's house
06- खेतासरया के मवईं गांव में युवती का शव मिलने के बाद मौके पर जुटे लोग व जांच करने पंहुची पुलिस। - फोटो : JAUNPUR
खेतासराय। क्षेत्र के मवई गांव में बुधवार की भोर में घर से लापता युवती की कुएं में लाश मिली है। पुलिस ने शव को कुएं से निकलवाकर कब्जे में ले लिया। किशोरी 12वीं कक्षा की छात्रा थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

मवई गांव निवासी काजल (18) पुत्री गौतम जायसवाल बुधवार की रात घरवालों के साथ ही सोई थी। भोर में वह अपने बिस्तर से लापता मिली तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। काजल के चप्पल व मोबाइल बिस्तर के पास ही थे, जबकि दुपट्टा घर के सामने स्थित कुएं के पास मिला था। परिजनों ने बुधवार को दिन भर काजल की तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

पिता गौतम जायसवाल ने बुधवार की शाम गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार की दोपहर गांव में खेल रहे कुछ बच्चों ने कुएं में लाश होने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लाश को बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान काजल के रुप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। काजल क्षेत्र के मानी कलां इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा थी। परिजनों ने इस मामले में किसी पर आरोप नहीं लगाया है। थानाध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ स्पष्ट होगा। हर पहलू से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed